सर्वोदय प्लस टू उच्च विद्यालय सतबरवा में समर कैंप का आयोजन

राजकीय कृत सर्वोदय प्लस टू उच्च विद्यालय सतबरवा में मंगलवार को समर कैंप का आयोजन हुआ.

By VIKASH NATH | May 19, 2026 6:28 PM

प्रतिनिधि : सतबरवा

राजकीय कृत सर्वोदय प्लस टू उच्च विद्यालय सतबरवा में मंगलवार को समर कैंप का आयोजन हुआ. इसमें छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों ने भी सक्रिय भागीदारी की. कैंप में विद्यार्थियों को कला, खेल, संगीत, भाषण, चित्रकला और विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक अविनाश कुमार चौधरी ने कहा कि समर कैंप केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और छिपी प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त मंच है. उन्होंने बताया कि बच्चों की रचनात्मकता ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की पहचान है.

विद्यार्थियों को निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए

व्यवसायिक शिक्षक सुबोध कुमार ने कहा कि विद्यालय निरंतर शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है. अभिषेक तिवारी ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलकूद और कला प्रस्तुत करने की प्रेरणा दी ताकि उनकी अलग पहचान बन सके. शिक्षकों ने यह भी कहा कि विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर, अनुशासित और रचनात्मक नागरिक बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए. इस दौरान विद्यार्थियों ने अनुशासन, टीमवर्क और रचनात्मक सोच का परिचय दिया. मौके पर मेघा कुमारी, नरेंद्र राम, राहुल जायसवाल, रवि रंजन कुमार, संदीप चौधरी, अभिषेक विशाल, हिमांशु कुमार, रामरक्षा प्रसाद, सत्यप्रकाश शर्मा समेत कई लोग उपस्थित रहे.