[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पलामू पलामू के मेदिनीनगर नगर निगम में लंच के नाम पर गायब होने वाले कर्मियों की खैर नहीं, मेयर ने दिया अल्टीमेटम

पलामू के मेदिनीनगर नगर निगम में लंच के नाम पर गायब होने वाले कर्मियों की खैर नहीं, मेयर ने दिया अल्टीमेटम

0
पलामू के मेदिनीनगर नगर निगम में लंच के नाम पर गायब होने वाले कर्मियों की खैर नहीं, मेयर ने दिया अल्टीमेटम
मेयर अरूणा श‍ंकर

मेदिनीनगर से शिवेंद्र कुमार की रिपोर्ट

Medininagar Municipal Corporation, पलामू : पलामू जिले के मेदिनीनगर नगर निगम कार्यालय में अब अधिकारी और कर्मचारी अपनी मनमर्जी से न तो आ पाएंगे और न ही लंच के नाम पर घंटों गायब रह पाएंगे. निगम की मेयर अरुणा शंकर ने कार्यालय में पदस्थापित सभी अधिकारी और कर्मियों को हर हाल में समय पर दफ्तर आने का कड़ा निर्देश दिया है. मेयर ने साफ तौर पर कहा है कि निगम के कामकाज और कर्मचारियों के रवैये को लेकर आम जनता और पार्षदों द्वारा लगातार शिकायतें मिल रही थीं. शिकायतों में कहा गया था कि दफ्तर से ज्यादातर कर्मचारी गायब रहते हैं और दोपहर में लंच करने का कोई टाइम टेबल ही नहीं है, जिसके कारण दूर-दराज से आने वाले लोग दिनभर परेशान होते रहते हैं.

दो दिनों में तय होंगे टेबल नंबर और काम का विवरण

मेयर अरुणा शंकर ने इस अव्यवस्था को दूर करने के लिए सहायक नगर आयुक्त को एक आधिकारिक पत्र लिखा है और इन सभी लापरवाहियों पर जवाब मांगा है. उन्होंने निर्देश दिया है कि अगले दो दिनों के भीतर सभी कर्मचारियों का टेबल नंबर अनिवार्य रूप से निर्धारित किया जाए. इसके साथ ही यह भी साफ-साफ लिखा होना चाहिए कि किस टेबल के कर्मचारी को कौन सा कार्य आवंटित किया गया है, ताकि निगम में अपना काम कराने पहुंचने वाले आम नागरिकों को भटकना न पड़े और उन्हें तुरंत सही जानकारी मिल सके.

Also Read: राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बाद बीजेपी विधायकों का दावा, ‘दिल्ली जा रहे हैं परिमल नथवानी’

आईकार्ड पहनना अनिवार्य, लंच का समय होगा तय

मेदनीनगर के मेयर ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि सभी निगम कर्मी अपनी कार्य संस्कृति में सुधार करें, अन्यथा जनता के कार्यों में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अब से सभी कर्मियों के लिए ड्यूटी ऑवर (कार्य अवधि) के दौरान अपने नाम और पद के साथ आई कार्ड (Identity Card) पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. इसके अलावा, कर्मियों के कार्यालय पहुंचने, वापस जाने और दोपहर में लंच करने का एक फिक्स समय निर्धारित करने को कहा गया है.

मुख्य द्वार पर लगेंगे दो विशेष रजिस्टर

निगम कार्यालय की सुरक्षा और पारदर्शिता को बढ़ाने के लिए मुख्य द्वार पर दो अलग-अलग रजिस्टर रखने का निर्देश दिया गया है:

  • पहला रजिस्टर (आगंतुक रजिस्टर): इसमें दफ्तर आने वाले हर बाहरी व्यक्ति (विजिटर) का नाम, मोबाइल नंबर, उनके काम का विवरण, और वे जिस कर्मचारी से मिलने आए हैं उसका नाम व हस्ताक्षर दर्ज किया जाएगा.
  • दूसरा रजिस्टर (कर्मचारी उपस्थिति रजिस्टर): इसमें कार्य अवधि के दौरान निगम कर्मियों के आने-जाने और उनके फील्ड वर्क की पूरी सूचना दर्ज होगी, ताकि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण (सरप्राइज चेकिंग) के वक्त इस रिकॉर्ड को देखा जा सके.

Also Read: LIVE: झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026, सभी 81 विधायकों ने डाले वोट

Previous article मुजफ्फरपुर में चोरों का आतंक, एक रात में 4 घरों से लाखों की संपत्ति लेकर हुए फरार
Next article पिंपल्स पर टूथपेस्ट लगाने की भूल न करें, चेहरे को हो सकते हैं ये नुकसान
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel