[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर में चोरों का आतंक, एक रात में 4 घरों से लाखों की संपत्ति लेकर हुए फरार

मुजफ्फरपुर में चोरों का आतंक, एक रात में 4 घरों से लाखों की संपत्ति लेकर हुए फरार

0
मुजफ्फरपुर में चोरों का आतंक, एक रात में 4 घरों से लाखों की संपत्ति लेकर हुए फरार
Muzaffarpur Loot News: चोरी के बाद मौके पर जांच करती पुलिस की टीम, फोटो- AI जेनरेटेड

Muzaffarpur Loot News: मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में चार घरों में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुपरी गांव में बुधवार देर रात चोरों ने चार अलग-अलग घरों में घुसकर नकदी और लाखों रुपये मूल्य के आभूषण चोरी कर लिए. घटना के बाद इलाके में दहशत और नाराजगी का माहौल है. पीड़ित परिवारों के अनुसार चोरों ने बेहद सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया. सुबह जब लोग सोकर उठे तब चोरी की जानकारी मिली.

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर: शराब तस्करी का ‘फैमिली टूर नेटवर्क’ ध्वस्त, नवविवाहित जोड़ा समेत चार गिरफ्तार

कैसे दिया चोरी को अंजाम?

Image 668
रात में घर में चुपके से घुसता चोर, फोटो- ai जेनरेटेड

जानकारी के अनुसार, चोरों ने देर रात करीब एक बजे पुपरी गांव निवासी बसंत सिंह, अवधेश दास, मनीष कुमार और कुंदन कुमार के घरों को निशाना बनाया. सभी घरों में चोरी की घटना लगभग एक ही तरीके से की गई.

बताया गया कि चोर घर के पीछे लगे दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए. इसके बाद जिस कमरे में परिवार के सदस्य सो रहे थे, उसके दरवाजे का हैंडल बाहर से लगा दिया, ताकि अंदर मौजूद लोग बाहर नहीं निकल सकें.

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की भव्य तैयारियां, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह होंगे मुख्य अतिथि

क्या-क्या उड़ा ले गये चोर?

Image 669
अलमारी से चोरी करता आरोपी, फोटो- ai जेनरेटेड

चोरों ने बंद कमरों का ताला तोड़कर अलमारी, सूटकेस और अन्य सामानों की तलाशी ली. पीड़ितों के अनुसार सोने-चांदी के करीब दो दर्जन आभूषण और नकदी चोरी कर ली गई.

पीड़ित परिवारों का दावा है कि चारों घरों से करीब एक लाख रुपये नकद और लाखों रुपये मूल्य के जेवरात गायब हैं. चोरी गए सामानों की कुल कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है.

Muzaffarpur Loot News: सुबह खुला चोरी का राज

परिवार के सदस्य पूरी रात अपने कमरों में सोते रहे और उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी. सुबह जब लोगों ने कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की तो पता चला कि दरवाजे का हैंडल बाहर से बंद किया गया था.

इसके बाद घर के अन्य हिस्सों की जांच करने पर चोरी की घटना का खुलासा हुआ. सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए.

यह भी पढ़ें: Bihar Sahyog Shivir: सरकार ने अचानक क्यों शुरू किया सहयोग शिविर? जानिए इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें

पुलिस कर रही मामले की जांच

Image 670
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस, फोटो- ai जेनरेटेड

घटना की सूचना मिलने के बाद तुर्की थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चारों घरों में जांच-पड़ताल की. मौके पर पहुंची मुजफ्फरपुर पुलिस ने पीड़ित परिवारों से चोरी गए सामानों का विवरण लिया है.

तुर्की थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. प्राप्त आवेदन और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

बिजली गुल रहने से बढ़ी परेशानी

ग्रामीणों का कहना है कि घटना के समय इलाके में बिजली भी नहीं थी, जिसका फायदा चोरों ने उठाया. लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है और उन्होंने पुलिस से जल्द खुलासा करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: Sahyog Shivir Documents: सहयोग शिविर जाने से पहले ये 10 कागजात रखें साथ नहीं तो हो सकता है नुकसान

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी से अजय कुमार की रिपोर्ट

Previous article रीतब्रत बने रहेंगे विपक्ष के नेता, कलकत्ता हाई कोर्ट से ममता बनर्जी को झटका
Next article पलामू के मेदिनीनगर नगर निगम में लंच के नाम पर गायब होने वाले कर्मियों की खैर नहीं, मेयर ने दिया अल्टीमेटम
Avatar Of Aniket Kumar
अनिकेत एक पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, हाइपरलोकल और ऑडियंस-फर्स्ट कंटेंट क्रिएशन का चार सालों से अधिक का एक्सपीरियंस है. उन्होंने बिहार की जमीनी राजनीति, ग्रामीण समाज, प्रशासनिक व्यवस्था, कृषि, शिक्षा, रोजगार, चुनाव, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर लगातार काम किया है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर एवं सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे बिहार स्पेशल समाचार, एक्सप्लेनर स्टोरी, ब्रेकिंग न्यूज और ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करते हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी पहचान ऐसे पत्रकार के रूप में बन रही है जो सिर्फ खबर नहीं लिखते, बल्कि उसके पीछे छिपे सामाजिक, राजनीतिक और मानवीय पहलुओं को भी पाठकों के सामने सरल भाषा में रखने का प्रयास करते हैं. उनकी लेखन शैली बोलचाल की हिंदी, तथ्यात्मक प्रस्तुति और डिजिटल पाठकों की जरूरतों के अनुरूप मानी जाती है. वे विशेष रूप से उन विषयों पर काम करते हैं जिनका सीधा प्रभाव आम लोगों के जीवन पर पड़ता है. प्रभात खबर में वर्तमान भूमिका अक्टूबर 2024 से प्रभात खबर की डिजिटल टीम का हिस्सा बनने के बाद अनिकेत बिहार की राजनीति, प्रशासन, सरकारी योजनाओं, मौसम, कृषि, रोजगार, पंचायत, शिक्षा और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए तैयार कर रहे हैं. साथ ही मुजफ्फरपुर यूनिट में डिजिटल आउटपुट टीम को लीड कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में विशेष जिम्मेदारी अनिकेत के करियर का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय प्रभात खबर का विशेष चुनावी अभियान "इलेक्शन एक्सप्रेस" रहा है. इस प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट के तहत उन्हें फील्ड रिपोर्टर के रूप में चुना गया, जहां उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान लगभग 50 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जमीनी रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने गांवों, कस्बों और शहरों में मतदाताओं से सीधे संवाद किया. महिलाओं, युवाओं, पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं, वरिष्ठ नागरिकों और समाज के वंचित वर्गों की राय को सामने लाने का काम किया. उन्होंने चौपालों, जनसंवाद कार्यक्रमों और सड़क किनारे होने वाली राजनीतिक बहसों का संचालन किया और चुनावी मुद्दों, स्थानीय समस्याओं और जनभावनाओं पर आधारित अनेक विशेष रिपोर्ट तैयार कीं. इस प्रोजेक्ट ने उन्हें पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, ग्राउंड जर्नलिज्म, जनसंवाद, डेटा आधारित विश्लेषण और तेजी से बदलते चुनावी माहौल को समझने का एक्सपीरियंस दिया. राजस्थान पत्रिका में चुनावी पत्रकारिता का अनुभव प्रभात खबर से पहले अनिकेत राजस्थान पत्रिका के डिजिटल वीडियो विभाग से जुड़े रहे. यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई. उनकी जिम्मेदारियों में वीडियो स्क्रिप्टिंग, फील्ड कोऑर्डिनेशन, रिसर्च और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट तैयार करना शामिल था. चुनावी माहौल में काम करने के दौरान उन्होंने मतदाताओं के मुद्दों, राजनीतिक रुझानों और स्थानीय जनभावनाओं को समझते हुए वीडियो और डिजिटल स्टोरीटेलिंग के माध्यम से उन्हें व्यापक दर्शकों तक पहुंचाया. न्यूजट्रैक में डिजिटल न्यूज ऑपरेशन अनिकेत ने न्यूजट्रैक में कंटेंट राइटर और सब एडिटर के रूप में भी कार्य किया. यहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, ट्रेंडिंग विषयों और नेशनल हैपनिंग पर तेज गति से काम किया. उनकी भूमिका में डिजिटल न्यूज लेखन, कंटेंट एडिटिंग, SEO ऑप्टिमाइजेशन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए समाचारों को तैयार करना शामिल था. अनिकेत की विशेषज्ञता कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में है: -राजनीतिक रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज - हाइपरलोकल और जिला स्तरीय पत्रकारिता - SEO आधारित डिजिटल न्यूज लेखन - Google Discover कंटेंट स्ट्रैटेजी - एक्सप्लेनर आर्टिकल - सोशल मीडिया कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन - ग्राउंड रिपोर्टिंग - वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल स्टोरीटेलिंग - AI टूल्स और डिजिटल कंटेंट वर्कफ्लो - यूट्यूब ऑप्टिमाइजेशन शिक्षा और उपलब्धियां अनिकेत ने University of Allahabad से मीडिया स्टडीज में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपने कौशल को मजबूत करने के लिए उन्होंने Instagram Marketing और WordPress SEO से जुड़े प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी हासिल किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और प्रदर्शन के लिए उन्हें विभिन्न संस्थानों में "स्टार ऑफ द मंथ" और "टारगेट अचीवर" जैसे अवॉर्ड भी प्राप्त हुए हैं. आज अनिकेत कुमार का फोकस ऐसी पत्रकारिता पर है जो जमीनी हकीकत और डिजिटल तकनीक के बीच संतुलन बनाकर पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और प्रभावशाली जानकारी पहुंचाए. बिहार की राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर उनकी लगातार नजर रहती है, और वे डिजिटल युग की जरूरतों के हिसाब से हिंदी पत्रकारिता को नए आयाम देने की दिशा में सक्रिय हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel