अवैध शराब बरामद, संचालक फरार
रेस्टोरेंट व लाइन होटल में छापेमारी
By Prabhat Khabar News Desk |
March 29, 2024 9:32 PM
हरिहरगंज. पिपरा थाना पुलिस ने चहका मोड़ के समीप स्थित बाबा महादेव होटल एंड रेस्टोरेंट तथा यादव मिथिलेश ड्राइवर लाइन होटल में छापेमारी कर अवैध अंग्रेजी व देसी शराब तथा बीयर बरामद किया है. छापेमारी अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी बिमल कुमार ने किया. उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि उक्त होटल में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जाती है. जिसके बाद छापेमारी कर इंपीरियल ब्लू, गॉडफादर सहित विभिन्न ब्रांड की अलग-अलग एमएल की कुल 69 बोतल अवैध शराब जब्त किया गया. हालांकि होटल का मालिक पुलिस को देखकर फरार हो गया. उसके विरुद्ध केस दर्ज किया गया है. छापेमारी में नकुल शर्मा, मनोज राणा सहित सशस्त्र बल शामिल थे.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 3:41 PM
July 6, 2026 1:16 PM
July 5, 2026 1:34 PM
July 5, 2026 1:31 PM
July 3, 2026 7:44 PM
July 3, 2026 6:18 PM
July 2, 2026 8:18 PM
July 2, 2026 4:03 PM
July 1, 2026 5:06 PM
July 1, 2026 9:12 AM
