पांच हजार से अधिक बकाया रहने पर कटेगा कनेक्शन

पांच हजार से अधिक बकाया रहने पर कटेगा कनेक्शन

By Akarsh Aniket | May 20, 2026 10:22 PM

हरिहरगंज. छतरपुर के सहायक विद्युत अभियंता गुणवंत कुमार ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं पर पांच हजार से अधिक बिजली बिल बकाया होगा, उसका कनेक्शन काट दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि लगातार बकाया बढ़ने से विभाग को राजस्व वसूली में परेशानी हो रही है. इसे देखते हुए विशेष अभियान चलाकर बड़े बकायेदारों की सूची तैयार की जा रही है. हरिहरगंज व पीपरा प्रखंड में विभागीय टीम गांव-गांव जाकर जांच करेगी और बकाया नहीं चुकाने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करेगी. सहायक अभियंता ने उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने की अपील करते हुए कहा कि समय पर भुगतान करने से अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकता है.