आईसीटी लैब से डेढ़ लाख के सामान की चोरी
आईसीटी लैब से डेढ़ लाख के सामान की चोरी
By Akarsh Aniket |
June 12, 2026 9:56 PM
मेदिनीनगर. चैनपुर थाना क्षेत्र के बसरियाकला उत्क्रमित उच्च विद्यालय से अज्ञात लोगों ने कंप्यूटर समेत लगभग डेढ़ लाख के सामान की चोरी कर ली. इस बाबत स्कूल की प्राचार्या प्रियंका ऋषि ने चौनपुर थाना में आवेदन दिया है. उन्होंने बताया है कि गर्मी छुट्टी के बाद 11 जून को स्कूल खुला, तब लैब में सभी सामान मौजूद थे. आज पुनः जब स्कूल खुला तब लैब में जाने पर देखा कि वहां से स्टेबलाइजर विद्युत उपकरण छह बैटरी सेट, यूपीएस सीपीयू प्रिंटर समेत दो हेडफोन गायब है. उन्होंने मामले की सूचना स्थानीय मुखिया नितेश कुमार सिंह को दी. मुखिया स्कूल पहुंचे और मामले का जायजा लिया और मामले की सूचना चैनपुर थाना को दी गयी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 3:41 PM
July 6, 2026 1:16 PM
July 5, 2026 1:34 PM
July 5, 2026 1:31 PM
July 3, 2026 7:44 PM
July 3, 2026 6:18 PM
July 2, 2026 8:18 PM
July 2, 2026 4:03 PM
July 1, 2026 5:06 PM
July 1, 2026 9:12 AM
