पर्यावरणविद् डॉ कौशल को किया गया सम्मानित

पर्यावरणविद् डॉ कौशल को किया गया सम्मानित

By Akarsh Aniket | March 2, 2026 9:17 PM

मेदिनीनगर. झारखंड स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रांची के होटल बीएनआर चाणक्या में आयोजित सिल्वर जुबली समारोह में पर्यावरणविद् डॉ कौशल किशोर जायसवाल को झारखंड अवार्ड से सम्मानित किया. इस अवसर पर वन राखी मूवमेंट के प्रणेता व ट्री मैन ऑफ इंडिया के नाम से विख्यात डॉ. कौशल ने महामहिम राज्यपाल, राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर और पूर्व गृह मंत्री सुदेश महतो को हिमाचल प्रदेश का कपूर का पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. समारोह में डॉ कौशल ने पर्यावरण धर्म की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए देशवासियों से इसे जीवनचर्या में अपनाने की अपील की.उन्होंने बताया कि वर्ष 1967 से वे निशुल्क पौध वितरण एवं रोपण अभियान चला रहे हैं. 1977 से निजी संसाधनों से वनराखी मूवमेंट संचालित कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि डॉ कौशल द्वारा पलामू के कौशल नगर डाली बाजार में निर्मित पर्यावरण धर्म ज्ञान मंदिर का उद्घाटन 12 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय पर्यावरणविदों की उपस्थिति में हुआ.