डीआइजी व एसपी ने जवानों को 36 बाइक देकर को हरी झंडी दिखा किया रवाना
डीआइजी व एसपी ने जवानों को 36 बाइक देकर को हरी झंडी दिखा किया रवाना
प्रतिनिधि, मेदिनीनगर
पलामू पुलिस प्रशासन ने गुरुवार को पुलिस लाइन मैदान में आयोजित एक सादे समारोह में 36 नयी बाइक जवानों को सौंपी. डीआइजी किशोर कौशल और एसपी कपिल चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर इन्हें रवाना किया. इन बाइकों का वितरण इस प्रकार किया गया-12 बाइक शहर थाना, छह बाइक सदर थाना, छह बाइक चैनपुर थाना, दो बाइक यातायात पुलिस और 10 बाइक पांच चेकपोस्ट को दी गयीं.
पेट्रोलिंग को सघन बनाया जा सकेगा
पुलिस को और सुविधा होगी
एसपी कपिल चौधरी ने कहा कि जिन इलाकों में चार पहिया वाहन से पहुंचना कठिन होता था, वहां अब बाइक से पुलिस तेजी से पहुंचेगी. इन बाइकों में जीपीएस सिस्टम और रियल-टाइम लोकेशन ट्रैकिंग की सुविधा है. साथ ही डायल 112 इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम, ब्लू और रेड पुलिस सिग्नल लाइट्स, हाई-इंटेंसिटी एलईडी सायरन, माइक और पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम भी लगाये गये हैं.