पुलिया का क्षतिग्रस्त रेलिंग ध्वस्त, दुर्घटना टली
पुलिया का क्षतिग्रस्त रेलिंग ध्वस्त, दुर्घटना टली
By Akarsh Aniket |
April 3, 2026 9:14 PM
मेदिनीनगर. शहर के पुलिस लाइन रोड में वृंदावन कॉलोनी के पास पुलिया का क्षतिग्रस्त रेलिंग वाहन के धक्के से ध्वस्त हो गया. यह घटना शुक्रवार की शाम करीब छह बजे की बतायी जाती है. जानकारी के मुताबिक बीसफुटा पुल की ओर से कार पुलिस लाइन रोड में जा रही थी. इसी दौरान कार असंतुलित होकर पुलिया के क्षतिग्रस्त रेलिंग से टकरा गयी. इस वजह से रेलिंग टूटकर नाला में गिर गया. असंतुलित कार नाला में गिरने से बच गयी. कार पर चार लोग सवार थे. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह कार को सीधा किया. लोगों ने प्रशासन से पुलिया का रेलिंग निर्माण कराने की मांग की है.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 3:41 PM
July 6, 2026 1:16 PM
July 5, 2026 1:34 PM
July 5, 2026 1:31 PM
July 3, 2026 7:44 PM
July 3, 2026 6:18 PM
July 2, 2026 8:18 PM
July 2, 2026 4:03 PM
July 1, 2026 5:06 PM
July 1, 2026 9:12 AM
