पर्यावरण संरक्षण का लिया गया सामूहिक संकल्प
पर्यावरण संरक्षण का लिया गया सामूहिक संकल्प
By Akarsh Aniket |
June 13, 2026 9:40 PM
प्रतिनिधि, विश्रामपुर रेहला स्थित ग्रासिम इंडस्ट्रीज़ में आयोजित विश्व पर्यावरण सप्ताह 2026 का समापन शनिवार को हो गया. समारोह में संस्थान के प्रमुख हितेन्द्र अवस्थी, विशिष्ट अतिथि के रूप में जेएसपीसीबी पलामू के क्षेत्रीय अधिकारी समीर बड़ाईक, कनिष्ट पर्यावरण अभियंता प्रवीण कुमार मौजूद थे. सप्ताह भर चली प्रतियोगिता में वृक्षारोपण,रैलियों और जागरूकता अभियानों का उल्लेख किया गया. इस दौरान प्रतियोगिता के विजेताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित भी किया गया. श्री अवस्थी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है.यह हमारा नैतिक कर्तव्य भी है. श्री बड़ाईक ने कंपनी के प्रयासों का सराहना की .कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 3:41 PM
July 6, 2026 1:16 PM
July 5, 2026 1:34 PM
July 5, 2026 1:31 PM
July 3, 2026 7:44 PM
July 3, 2026 6:18 PM
July 2, 2026 8:18 PM
July 2, 2026 4:03 PM
July 1, 2026 5:06 PM
July 1, 2026 9:12 AM
