200 बच्चों को दर्शनीय स्थल भ्रमण के लिए किया गया रवाना

200 बच्चों को दर्शनीय स्थल भ्रमण के लिए किया गया रवाना

By Akarsh Aniket | February 27, 2026 10:16 PM

मेदिनीनगर. झारखंड शिक्षा परियोजना पलामू द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों के करीब 200 चयनित बच्चों को शुक्रवार को दर्शनीय स्थलों के भ्रमण पर भेजा गया. परियोजना के एडीपीओ अंबुज पांडेय व अन्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर सुरक्षित बस से रवाना किया. श्री पांडेय ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राएं रांची व खूंटी के इलाकों में दर्शनीय स्थल का भ्रमण करेंगे. उन्होंने कहा कि भ्रमण के दौरान बच्चों को जानकारी मिलेगी. इससे बौद्धिक विकास होगा. सरकार का प्रयास है कि सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के अलावा ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सके. उन्होंने बताया कि सुरक्षित बस से विद्यार्थियों को भेजा गया है. विद्यालय के शिक्षक निर्मल कुमार,सुनील कुमार, धनंजय कुमार, शिक्षिका आरती कुमारी, संधि सुधा एवं संगीता कुमारी को देखरेख के लिए बच्चों के साथ भेजा गया है. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अविष्कार योजना के तहत आयोजन किया गया है. जे इंटरप्राइजेज खूंटी की ओर से बिरसा जूलॉजिकल पार्क, बिरसा मुंडा म्यूजियम, भगवान बिरसा मुंडा जन्म स्थान उलिहातु रेन फॉल एवं बिरसा करम स्थल डोंबरीबुरू भ्रमण कराया जायेगा. शहर के सुदना बीआरसी से बस को रवाना किया गया.मौके पर एपीओ उज्ज्वल मिश्र, क्रांति कुमार चांद, बीपीओ डॉ मनोज तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.