अंचल अधिकारी ने छठ घाटों का किया निरीक्षण
पाकुड़. छठ पर्व को देखते हुए शनिवार को सीओ कुमार अरविंद बेदिया व नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार ने शहर में विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया.
By RAGHAV MISHRA |
October 25, 2025 6:29 PM
पाकुड़. छठ पर्व को देखते हुए शनिवार को सीओ कुमार अरविंद बेदिया व नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार ने शहर में विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया. उन्होंने टीन बंगला, केकेएम कालेज समीप तालाब, ठाकुर बाड़ी, काली भषाण तालाब का जायजा लिया. घाटों पर साफ सफाई, सुरक्षा लाइटिंग समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित विभागों को घाटों पर बैरिकेडिंग, पर्याप्त बिजली, स्वच्छता, पेयजल और सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. वहीं अधिक गहराई वाले तालाबों को चिह्नित किया गया. ऐसे जगहों पर बांस बल्ला व रस्सी से बैरिकेडिंग किया जाएगा. अधिक गहराई वाले तालाबों पर गोताखोर व ट्यूब रखने की बात कही गयी.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 2, 2026 4:59 PM
July 1, 2026 1:30 PM
June 24, 2026 11:43 PM
June 17, 2026 9:42 PM
June 17, 2026 12:18 PM
June 16, 2026 5:14 PM
June 16, 2026 5:10 PM
June 15, 2026 5:42 PM
June 15, 2026 5:16 PM
June 15, 2026 5:09 PM
