तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली

फरक्का. फरक्का विधानसभा क्षेत्र के टीएमसी प्रत्याशी ने बाइक रैली निकाली.

By BIKASH JASWAL | April 16, 2026 5:58 PM

फरक्का. फरक्का विधानसभा क्षेत्र के टीएमसी प्रत्याशी अमीरूल इस्लाम के नेतृत्व में जगरीमोड़ से लेकर न्यू फ़रक्का एनएच-12 तक कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल रैली निकाली. इसमें तृणमूल कांग्रेस के अब्दुल सलाम, जिप सदस्य परवेज आलम उर्फ टोनी, अजुमरा खातून, इलियास शेख, सादेकुल शेख आदि कार्यकर्ता शामिल हुए. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जय बांग्ला के नारे लगाये. टीएमसी प्रत्याशी अमीरूल इस्लाम के पक्ष में मतदान की अपील की. रैली के बाद अमीरूल इस्लाम ने क्षेत्र का भ्रमण कर जनसंपर्क किया. वहीं, पुलिस एवं केंद्रीय सुरक्षा बल विधि-व्यवस्था में तैनात रही.