प्रावि के बच्चों ने समर कैंप में बनायी मिट्टी की कलाकृतियां

हिरणपुर. प्राथमिक विद्यालय हाथकाठी हिन्दी में मंगलवार से तीन दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ हुआ.

By SANU KUMAR DUTTA | May 19, 2026 6:01 PM

19 मई फोटो संख्या-02 कैप्शन- समर कैंप में बच्चे प्रतिनिधि, हिरणपुर प्राथमिक विद्यालय हाथकाठी हिन्दी में मंगलवार से तीन दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ हुआ. यह समर कैंप 21 मई तक चलेगा. समर कैंप में बच्चों के सर्वांगीण विकास का ध्यान रखा जा रहा है. इसके तहत विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधि आयोजित किये जा रहे हैं. समर कैंप की शुरुआत प्रातः योग अभ्यास से हुई, जहां बच्चों ने योग एवं व्यायाम के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया. इसके बाद विद्यार्थियों ने मिट्टी, कागज एवं पेड़ के पत्तों से आकर्षक खिलौने और कलाकृतियां तैयार कर अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. शिक्षकों ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण तथा उपयोगी वस्तुओं के पुनः उपयोग का महत्व बताया. प्रधान शिक्षक दीपक साहा ने कहा कि समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारना, खेल-खेल में सीखने की प्रक्रिया को मजबूत बनाना, बच्चों को बचपन से जोड़ना एवं अवकाश के समय को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है.