पुलिस ने बाजीतपुर से तीन मवेशी तस्करों को किया गिरफ्तार
फरक्का. मुर्शिदाबाद जिले के रघुनाथगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजीतपुर से फाड़ी थाने की पुलिस ने तीन मवेशी तस्करों को गिरफ्तार किया है.
By BIKASH JASWAL |
January 21, 2026 6:00 PM
फरक्का. भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मुर्शिदाबाद जिले के रघुनाथगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजीतपुर से फाड़ी थाने की पुलिस ने तीन मवेशी तस्करों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, रघुनाथगंज थाना अंतर्गत बाजीतपुर फाड़ी पुलिस ने सीमा से सटे इलाके में संदिग्ध हालात में तीन व्यक्तियों को देखा, जिनसे पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों में अनिकुल शेख, बसीर शेख व शीश मोहम्मद है. सभी बाजीतपुर के ही निवासी हैं भारत से बांग्लादेश मवेशी तस्करी का काम करते हैं. पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 2, 2026 4:59 PM
July 1, 2026 1:30 PM
June 24, 2026 11:43 PM
June 17, 2026 9:42 PM
June 17, 2026 12:18 PM
June 16, 2026 5:14 PM
June 16, 2026 5:10 PM
June 15, 2026 5:42 PM
June 15, 2026 5:16 PM
June 15, 2026 5:09 PM
