धर्म की रक्षा के लिए हुआ था प्रभु श्रीराम का अवतरण : राधिका किशोरी

इस अवसर पर पूरा गांव राममय हो उठा और भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला.

By Prabhat Khabar News Desk | February 13, 2026 5:06 PM

लिट्टीपाड़ा. प्रखंड क्षेत्र के लेटबाड़ी बलरामपुर गांव में आयोजित नौ दिवसीय रामचरितमानस कथा कार्यक्रम के चौथे दिन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर पूरा गांव राममय हो उठा और भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला. कथा वाचिका राधिका किशोरी जी ने राम जन्म प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम का अवतरण धर्म की रक्षा और अधर्म के विनाश के लिए हुआ था. उन्होंने बताया कि श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा, त्याग और आदर्श का प्रतीक है. उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में शांति और सद्भाव स्थापित किया जा सकता है. राम जन्मोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन, जयकारे और आरती के साथ प्रभु श्रीराम का स्वागत किया. मंदिर परिसर जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे. आयोजकों ने बताया कि कथा कार्यक्रम नौ दिनों तक चलेगा.