लौगांव ने पथरघाटा को एक गोल से हराया
बिरसा मुंडा क्लब नार्गिटोला की ओर से गुरुवार को तीन दिवसीय फुटबॉल खेल का आयोजन किया गया.
By Prabhat Khabar News Desk |
December 26, 2024 7:11 PM
महेशपुर. प्रखंड के बिरसा मुंडा क्लब नार्गिटोला की ओर से गुरुवार को तीन दिवसीय फुटबॉल खेल का आयोजन किया गया. बतौर मुख्य अतिथि झामुमो सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम व प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां शामिल हुए. क्लब के अध्यक्ष ने बताया कि फुटबॉल खेल 16 टीमों के बीच हुआ. फाइनल खेल पथरघाटा बनाम लौगांव के बीच हुआ, जिसमें लौगांव की टीम ने पथरघाटा को एक गोल से पराजित कर विजय किया. अतिथियों ने विजेता टीम को 20 हजार व उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये देकर सम्मानित किया. मौके पर खेल कमेटी के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष समेत सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 2, 2026 4:59 PM
July 1, 2026 1:30 PM
June 24, 2026 11:43 PM
June 17, 2026 9:42 PM
June 17, 2026 12:18 PM
June 16, 2026 5:14 PM
June 16, 2026 5:10 PM
June 15, 2026 5:42 PM
June 15, 2026 5:16 PM
June 15, 2026 5:09 PM
