[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पाकुड़ Bengal news. लक्ष्मी भंडार योजना में लाखों रुपये की हेराफेरी, चार आरोपी गिरफ्तार

Bengal news. लक्ष्मी भंडार योजना में लाखों रुपये की हेराफेरी, चार आरोपी गिरफ्तार

0
Bengal news. लक्ष्मी भंडार योजना में लाखों रुपये की हेराफेरी, चार आरोपी गिरफ्तार

प्रतिनिधि, फरक्का पश्चिम बंगाल की पूर्व की सरकार की लक्ष्मी भंडार योजना के तहत लाभार्थियों की राशि में कथित हेराफेरी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. रघुनाथगंज थाना और जंगीपुर टीओपी की संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में यह कार्रवाई की गयी. पुलिस सूत्रों के अनुसार, रघुनाथगंज नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या-5 में लक्ष्मी भंडार योजना की राशि को कथित रूप से पात्र महिलाओं के खातों में भेजने के बजाय अन्य अयोग्य व्यक्तियों के बैंक खातों में हस्तांतरित किए जाने की शिकायत सामने आई थी. मामले में लाखों रुपये की अनियमितता और धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और संयुक्त अभियान चलाकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शरीफुल इस्लाम और रफीकुल इस्लाम (निवासी बहरमपुर) तथा मुस्तफीज इस्लाम और तरीकुल इस्लाम (निवासी रघुनाथगंज) के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) की भूमिका भी सामने आई है. फिलहाल चारों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस कथित घोटाले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. पुलिस मामले से जुड़े अन्य संदिग्धों की भी तलाश कर रही है. गिरफ्तारी की इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है. पुलिस ने शुक्रवार को चारों आरोपियों को जंगीपुर न्यायालय में पेश किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel