खुरपका-मुंहपका संक्रामक रोग, पशुओं को लगवायें टीका : बीडीओ

प्रखंड के हेटबंधा गांव में नीति आयोग के संपूर्णता अभियान के तहत गुरुवार को विशेष पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया.

By Prabhat Khabar News Desk | February 19, 2026 4:44 PM

फोटो कैप्शन . मवेशी की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी. प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा प्रखंड के हेटबंधा गांव में नीति आयोग के संपूर्णता अभियान के तहत गुरुवार को विशेष पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया. इसमें मवेशियों का खुरपका, मुंहपका रोग की रोकथाम को लेकर व्यापक टीकाकरण अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पशुपालक मवेशियों को इलाज व टीकाकरण के लिए लेकर पहुंचे. इसमें बीडीओ संजय कुमार ने कहा कि पशुओं में खुरपका-मुंहपका संक्रामक रोग है, जो पशुओं के स्वास्थ्य के साथ साथ दुग्ध उत्पादन को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है. पशुपालकों से नियमित टीकाकरण कराने तथा पशुओं की समुचित देखभाल करने की अपील की. मौके पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी अमित कुमार सुमन आदि मौजूद थे. रोग के लक्षण, बचाव एवं उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी.