संयुक्त सचिव के प्रस्तावित दौरे की तैयारी पर हुई चर्चा

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए.

By SANU KUMAR DUTTA | February 17, 2026 6:25 PM

17 फरवरी फोटो संख्या-14 कैप्शन- बैठक करते उपायुक्त व उपस्थित अधिकारी. नगर प्रतिनिधि, पाकुड़ भारत सरकार के संयुक्त सचिव के 20 फरवरी को प्रस्तावित दौरे को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार ने उच्च स्तरीय बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की. संयुक्त सचिव ने जिले के पीएम श्री विद्यालयों का निरीक्षण एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया. बैठक में उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता, आधारभूत संरचना, स्वच्छता, पेयजल व विद्युत व्यवस्था समे सभी आवश्यक सुविधाएं सुदृढ़ एवं अद्यतन रखी जाये. उन्होंने पीएम श्री योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की बिंदुवार समीक्षा कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने को कहा. उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए. इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर निर्धारित समय सीमा के भीतर तैयारियां पूर्ण करें. साथ ही स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, खेल सुविधाएं एवं छात्र-हित से जुड़ी व्यवस्थाओं को भी सुदृढ़ रखने पर जोर दिया. बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारी, संबंधित अधिकारी एवं विद्यालयों के प्राचार्य व शिक्षक उपस्थित थे.