मुर्शिदाबाद में श्रद्धालुओं ने की दुर्गाष्टमी की पूजा
फरक्का. दुर्गापूजा पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा उत्सव है. बंग भाषियों के लिए यह बेहद खास होता है.
By BIKASH JASWAL |
September 30, 2025 6:14 PM
फरक्का. दुर्गापूजा पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा उत्सव है. बंग भाषियों के लिए यह बेहद खास होता है. दुर्गाष्टमी (महाअष्टमी) पर मुर्शिदाबाद जिले के विभिन्न इलाकों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गयी. फरक्का, समशेरगंज, सूति, सागरदिग्घी, रघुनाथगंज, जंगीपुर से लेकर बहरामपुर आदि में विभिन्न क्लबों एवं पूजा कमेटियों की ओर से एक से बढ़कर एक पंडाल बनाये गये हैं. बहरामपुर इलाके के हरि बाबू ढाल खगड़ा कमेटी की ओर से मंदिर परिसर में पत्थरों जैसे नक्काशी वाले पंडाल ने सबका मन मोह लिया. यह श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा. गंगा के भयावह रूप से प्रभावित लोगों को भी पूजा पंडालों के माध्यम से चित्रित कर संदेश दिया गया.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 2, 2026 4:59 PM
July 1, 2026 1:30 PM
June 24, 2026 11:43 PM
June 17, 2026 9:42 PM
June 17, 2026 12:18 PM
June 16, 2026 5:14 PM
June 16, 2026 5:10 PM
June 15, 2026 5:42 PM
June 15, 2026 5:16 PM
June 15, 2026 5:09 PM
