नियमित टीकाकरण को लेकर डीसी ने की बैठक

पाकुड़ में उपायुक्त मनीष कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी स्वास्थ्य सहिया, सहिया साथी, बीटीटी एवं एसटीटी के साथ नियमित टीकाकरण की समीक्षा बैठक की। उन्होंने टीकाकरण को 100% सफलता तक पहुंचाने के लिए 10 दिन के भीतर ड्यूटी लिस्ट का सर्वे कर अपडेट करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही, ड्यू लिस्ट की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने हेतु सिविल सर्जन एवं अन्य पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।

By Prabhat Khabar News Desk | September 14, 2025 5:33 PM

पाकुड़. उपायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नियमित टीकाकरण को लेकर जिले के सभी स्वास्थ्य सहिया, सहिया साथी, बीटीटी एवं एसटीटी के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में उपायुक्त मनीष कुमार ने नियमित टीकाकरण को 100% उपलब्धि तक पहुंचाने के लिए ड्यूटी लिस्ट को 10 दिनों के अंदर सर्वे कर अपडेट करने का निर्देश सहिया, सेविका एवं एएनएम को दिया. साथ ही, उपायुक्त ने ड्यू लिस्ट की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के लिए सिविल सर्जन सहित अन्य पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है