[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पाकुड़ डीसी ने मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण का दिया आश्वासन

डीसी ने मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण का दिया आश्वासन

0
डीसी ने मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण का दिया आश्वासन

प्रतिनिधि, पाकुड़ जिला ओलंपिक एथलेटिक्स व साइकिलिंग संघ ने खेलों के विकास एवं खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर डीसी मेघा भारद्वाज से मुलाकात की. इस अवसर पर खेल संघों के पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया. जिले में खेल गतिविधियों एवं खिलाड़ियों की उपलब्धियों की जानकारी उपायुक्त को दी गयी. जिला एथलेटिक सेवंथ साइक्लिक संघ के सचिव रणवीर सिंह ने बताया कि खेल के क्षेत्र को बढ़ावा एवं खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने को लेकर डीसी को अवगत कराया गया है. डीसी मेघा भारद्वाज की ओर से खेल संघों को आश्वस्त किया कि जिले में खेलों के विकास एवं खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जायेंगे. उन्होंने जिले में मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण की दिशा में पहल करने की बात कही. साथ ही, दुर्गापुर में निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम की प्रगति एवं उससे खिलाड़ियों को मिलने वाले लाभों पर भी चर्चा की गयी. मौके पर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अर्धेंदु गांगुली, मनोवर आलम, पंकज अग्रवाल, प्रवीण कुमार सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel