[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार आवश्यक दवाओं का करें भंडारण, चिकित्सा टीम को करें तैयारी

आवश्यक दवाओं का करें भंडारण, चिकित्सा टीम को करें तैयारी

0
आवश्यक दवाओं का करें भंडारण, चिकित्सा टीम को करें तैयारी

कटिहार के बारसोई से रिपोर्ट,

संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने एवं राहत कार्यों को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बुधवार को प्रखंड कार्यालय स्थित सभा भवन में अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार ने की. इसमें विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, चिकित्सक, पशु चिकित्सक एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया. बैठक में बाढ़ पूर्व तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई. एसडीओ ने संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए. इसके लिए अभी से सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाय.

बाढ़ को लेकर अलर्ट मोड में टीम को रखने का निर्देश

बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए नाव एवं नाविकों की व्यवस्था, सुरक्षित एवं ऊंचे स्थलों का चयन, सामुदायिक रसोई (सामूहिक किचन) की स्थापना, राहत सामग्री के भंडारण तथा वितरण व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई. मवेशियों के लिए चारा, दवाइयों एवं आवश्यक इंजेक्शनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. स्वास्थ्य विभाग को बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने, आवश्यक दवाओं का भंडारण करने तथा चिकित्सा टीमों को पूरी तरह से तैयार करने व अलर्ट मोड में रखने का निर्देश दिया गया. पशुपालन विभाग को भी पशुधन की सुरक्षा एवं उपचार की मुकम्मल व्यवस्था करने को कहा गया. प्रखंड प्रमुख तमन्ना बेगम, उनके प्रतिनिधि जिन्ना, अंचल पदाधिकारी श्याम सुंदर साह, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मुमताज अहमद, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बबीता कुमारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, चिकित्सक, पशु चिकित्सक व पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel