लखी पूजा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए अजहर
लखी पूजा के अवसर पर शहर के खदानपाड़ा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
By Prabhat Khabar News Desk |
October 19, 2024 6:06 PM
पाकुड़ नगर. लखी पूजा के अवसर पर शहर के खदानपाड़ा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू नेता अजहर इस्लाम शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समृद्धि और वित्तीय खुशहाली के लिए हम मां लखी की पूजा करते हैं. कहा कि उनकी पूजा केवल धन-धान्य में वृद्धि के लिए ही नहीं की जाती है, बल्कि मां लक्ष्मी के पूजन से समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है. नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है. हमें अपने मन के अंदर से नकारात्मक शक्तियों का नाश करना होगा. हमारा व्यवहार ही हमारा सबसे बड़ा धन है. हम अपने व्यवहार सही रखेंगे तो मां भी खुश होंगी.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 2, 2026 4:59 PM
July 1, 2026 1:30 PM
June 24, 2026 11:43 PM
June 17, 2026 9:42 PM
June 17, 2026 12:18 PM
June 16, 2026 5:14 PM
June 16, 2026 5:10 PM
June 15, 2026 5:42 PM
June 15, 2026 5:16 PM
June 15, 2026 5:09 PM
