[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पाकुड़ दौड़ में कल्याणी व लंबी कूद में मरियम ने मारी बाजी

दौड़ में कल्याणी व लंबी कूद में मरियम ने मारी बाजी

0
दौड़ में कल्याणी व लंबी कूद में मरियम ने मारी बाजी

अस्मिता सिटी लीग संपन्न, 256 बालिका खिलाड़ियों ने लिया हिस्साफोटो संख्या- 05, 06

कैप्शन- खिलाड़ियों को सम्मानित करते पदाधिकारी, प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी

संवाददाता, पाकुड़

अस्मिता सिटी लीग के तीसरे दिन एथलेटिक्स प्रतियोगिता का सफल आयोजन जिला स्तरीय बैंक कॉलोनी स्टेडियम में मंगलवार को किया गया. इसमें जिले की छह प्रखंडों से 256 बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. बालिकाओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतिभा का परिचय दिया. आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह, अनुशासन व खेल भावना का अद्भुत समन्वय देखने को मिला. विजेता प्रतिभागियों को डीएसपी जितेंद्र कुमार व जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया. डीएसपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और आत्मविश्वास का सशक्त आधार है. उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ पूरे समर्पण और उत्साह से भाग लेने के लिए प्रेरित किया. जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार ने कहा कि अस्मिता सिटी लीग बालिकाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर प्रदान कर रही है. प्रतियोगिता ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की उभरती प्रतिभाओं को पहचान दिलाने का प्रभावी मंच बन रही है. अस्मिता सिटी लीग का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को सशक्त बनाना, उभरती खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा जमीनी स्तर पर खेल संस्कृति को विकसित करना है. इसके माध्यम से महिलाओं की खेलों में भागीदारी को बढ़ावा देने के साथ-साथ फिट इंडिया के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का भी प्रयास किया जा रहा है. सफल आयोजन में सभी प्रशिक्षकों, तकनीकी पदाधिकारियों व जिला खेल कार्यालय के कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनके समर्पण और सहयोग से प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई.

विजेता प्रतिभागी

अंडर-14 बालिका वर्ग

600 मीटर दौड़

प्रथम – कल्याणी सरकार

द्वितीय – सुष्मिता मरांडी

तृतीय – रेशमा किस्कू

लंबी कूद

प्रथम – मरियम सोरेन

द्वितीय – सीमा मरांडी

तृतीय – डॉली मरांडी

60 मीटर दौड़

प्रथम – सुष्मिता मरांडी

द्वितीय – दुलार किस्कू

तृतीय – कल्याणी सरकार

ऊंची कूद

प्रथम – हिसी हांसदा

द्वितीय – अंकिता मंडल

तृतीय – सरली किस्कू

शॉट पुट

प्रथम – मेशी पहाड़ी

द्वितीय – सुमित्रा हेंब्रम

तृतीय – सोनमुनी हेंब्रम

भाला फेंक

प्रथम – सुष्मिता मरांडी

द्वितीय – सुनीता मरांडी

तृतीय – कविता पहाड़ी

अंडर-19 बालिका वर्ग

शॉट पुट

प्रथम – ईस्टर पहाड़ी

द्वितीय – सरोजिनी टुडू

तृतीय – पुक्माय मरांडी

100 मीटर दौड़

प्रथम – सावित्री किस्कू

द्वितीय – काजल टुडू

तृतीय – दिव्या मुर्मू

200 मीटर दौड़

प्रथम – सरोजिनी टुडू

द्वितीय – अमीषा सोरेन

तृतीय – पुक्माय मरांडी

ऊँची कूद

प्रथम – रोमा हांसदा

द्वितीय – अंजुला सोरेन

तृतीय – सरिता हेंब्रम

भाला फेंक

प्रथम – सुष्मिता मरांडी

द्वितीय – सुमिता मरांडी

तृतीय – कविता पहाड़ी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel