[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के तीन छात्र-छात्राओं का शानदार इन-कैंपस प्लेसमेंट

पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के तीन छात्र-छात्राओं का शानदार इन-कैंपस प्लेसमेंट

0
पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के तीन छात्र-छात्राओं का शानदार इन-कैंपस प्लेसमेंट

पूर्णिया. पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के तीन मेधावी छात्रों अन्नू कुमारी, प्रिंस कुमार गुप्ता एवं अर्चना रॉय ने अपनी प्रतिभा और कठिन परिश्रम के दम पर कॉडनेस्ट सीएसआर प्रोग्राम 2026 में इन-कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से शानदार सफलता प्राप्त की है. इन सभी छात्रों को 3.6 लाख रुपये वार्षिक का आकर्षक पैकेज प्राप्त हुआ है. यह उपलब्धि न केवल इन छात्रों के व्यक्तिगत करियर के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि पूरे कॉलेज और क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय बन गई है. सीमित संसाधनों के बावजूद इन छात्रों ने अपने समर्पण, अनुशासन और निरंतर प्रयास से यह मुकाम हासिल किया है, जो अन्य छात्रों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है. इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. मनोज कुमार ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे छात्रों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और हमारे शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है. पीसीइ हमेशा से ही गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है और यह उपलब्धि उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.मुझे पूर्ण विश्वास है कि ये छात्र भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे. उन्होंने आगे कहा कि कॉलेज प्रशासन छात्रों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है, जिससे अधिक से अधिक छात्रों को बेहतर रोजगार के अवसर मिल सके. संस्थान के शिक्षकों ने भी छात्रों की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता पूरे कॉलेज के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उन्होंने अन्य छात्रों को भी संदेश दिया कि यदि वे पूरी लगन और सही दिशा में मेहनत करें, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है. कॉलेज के प्लेसमेंट सेल की सक्रिय भूमिका भी इस सफलता के पीछे महत्वपूर्ण रही है, जिसने छात्रों को सही मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध कराए. इस प्रकार की उपलब्धियां यह साबित करती हैं कि पीसीइ अब क्षेत्र के प्रमुख तकनीकी संस्थानों में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है. पूरे कॉलेज परिवार में इस उपलब्धि को लेकर उत्साह का माहौल है और सभी ने चयनित छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel