देवराज सरकार की हत्या मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़. तलवाडांगा में चाकू से वार कर हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है.

By SANU KUMAR DUTTA | April 18, 2026 6:12 PM

प्रतिनिधि, पाकुड़. तलवाडांगा में चाकू से वार कर हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान तलवाडांगा नंदीपाड़ा निवासी डैनी सरकार के रूप में हुई है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया है. डीएसपी अजय आर्यन ने बताया कि 4 मार्च को नगर थाना क्षेत्र के तलवाडांगा में देवराज सरकार उर्फ नेमुआ की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी थी. इस संबंध में मृतक की पत्नी लता सरकार के आवेदन पर नगर थाना कांड संख्या 38/26 दर्ज किया गया था. उन्होंने बताया कि एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ दयानंद आजाद के नेतृत्व में एसआइटी टीम का गठन कर मामले की जांच शुरू की गयी. पूर्व में दो आरोपी खुदू मंडल और कृष्णा मिश्रा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है, जबकि आशीष मंडल और महादेव मंडल ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था. पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. इसी दौरान गुप्त सूचना पर कांड में संलिप्त डैनी सरकार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के अनुसार, डैनी सरकार का पूर्व में भी नगर थाने में आपराधिक इतिहास रहा है. छापेमारी दल में नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता, अनंत साहा, अभिषेक कुमार, मिथुन रजक आदि शामिल थे.