कुड़ू. एसपी सादिक अनवर रिजवी के निर्देश पर शनिवार को थाना प्रभारी अजीत कुमार के नेतृत्व में कुड़ू पुलिस और एसएसबी के बाइक दस्ता ने बड़की चांपी व सलगी पंचायत के सुदूरवर्ती जंगली क्षेत्रों में सघन अभियान चलाया. इस दौरान सुरक्षा बल मसुरियाखांड़, पिपराही, नामुदाग और जवरा जैसे दुर्गम इलाकों में पहुंचे. दोपहर करीब एक बजे मसुरियाखांड़ में पुलिसकर्मियों ने बच्चों के बीच खाद्यान्न सामग्री का वितरण कर मानवीय पहल की.
