[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लोहरदगा लोहरदगा में मोहर्रम पर दिखी इंसानियत, एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए युवकों ने रोक दी खेल प्रतियोगिता

लोहरदगा में मोहर्रम पर दिखी इंसानियत, एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए युवकों ने रोक दी खेल प्रतियोगिता

0
लोहरदगा में मोहर्रम पर दिखी इंसानियत, एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए युवकों ने रोक दी खेल प्रतियोगिता
मोहर्रम जुलूस के बीच एंबुलेंस को रास्ते देते लोग

कुड़ू से अमित कुमार राज की रिपोर्ट

Muharram Procession 2026, लोहरदगा: लोहरदगा जिले के कुड़ू प्रखंड में मोहर्रम जुलूस और पारंपरिक खेल प्रतियोगिता के दौरान इंसानियत और सामाजिक जिम्मेदारी की एक बेहद सराहनीय मिसाल देखने को मिली. इंदिरा गांधी चौक पर जब हजारों की भीड़ के बीच एक एंबुलेंस फंस गई, तो नौजवान मोहर्रम कमेटी के सदस्यों ने तुरंत अपनी प्रतियोगिता रुकवा दी. युवाओं ने खुद आगे आकर भारी भीड़ के बीच से रास्ता बनाया और एंबुलेंस को सुरक्षित रांची रिम्स के लिए रवाना किया. इस कदम की मौके पर मौजूद पुलिस कप्तान (SP) सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारियों ने खुलकर सराहना की है.

मंच पर मौजूद थे SP-SDPO

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पलामू प्रमंडल से एक अति गंभीर मरीज को लेकर 108 एंबुलेंस रांची रिम्स जा रही थी. दोपहर करीब एक बजे जैसे ही एंबुलेंस कुड़ू के इंदिरा गांधी चौक पहुंची, वहां मोहर्रम का मुख्य आयोजन चल रहा था. मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में लोहरदगा के पुलिस अधीक्षक (SP) सादिक अनवर रिजवी, एसडीपीओ (SDPO) श्रद्धा केरकेट्टा, सीओ संतोष उरांव और थाना प्रभारी अजीत कुमार मंचासीन थे. अंजुमन इस्लामिया के पदाधिकारियों और नौजवान मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष इम्तियाज खलीफा की मौजूदगी में टाकू अखाड़े के खिलाड़ी लाठी-डंडों और तलवारबाजी के पारंपरिक खेल का शानदार प्रदर्शन कर रहे थे.

Also Read: सीसीएल ने शुरू की ‘विद्या सारथी’ योजना, फ्री में होगी मेडिकल-इंजीनियरिंग की तैयारी

सायरन सुनते ही रुक गया खेल

जैसे ही भीड़ और ढोल-नगाड़ों की आवाज के बीच एंबुलेंस का सायरन सुनाई दिया, आयोजन समिति और प्रशासन तुरंत अलर्ट मोड पर आ गए. सायरन सुनते ही मंच से तुरंत घोषणा की गई कि खेल को रोक दिया जाए और एंबुलेंस के लिए मुख्य सड़क को खाली कराया जाए. इसके बाद नौजवान मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष इम्तियाज खलीफा, शाहरुख अंसारी, भोला खान, एनामुल खान और कुड़ू थाना के सब-इंस्पेक्टर सफरुद्दीन अंसारी व सुनील कुमार सिन्हा ने बिना समय गंवाए भीड़ के बीच गए और अखाड़े के खिलाड़ियों को तुरंत किनारे किया गया. इसके बाद महज कुछ ही मिनटों में भीड़ के बीच मानव श्रृंखला बनाकर एंबुलेंस को बीच सड़क से आगे के लिए पास कराया गया.

लोहरदगा SP ने थपथपाई युवाओं की पीठ

जुलूस को अनुशासित तरीके से किनारे करने और एक मरीज की जान बचाने के लिए खेल प्रतियोगिता को बीच में ही रोकने के इस जज्बे को देखकर मंच पर मौजूद पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी भावुक हो गए. उन्होंने इस अद्भुत मानवीय झलक की सराहना करते हुए नौजवान मोहर्रम कमेटी के सदस्यों की पीठ थपथपाई और उन्हें बधाई दी. स्थानीय लोगों का भी कहना है कि इस कदम ने साबित कर दिया कि त्योहारों का असली मकसद मानवता की रक्षा करना ही है.

Also Read: पीवीयूएनएल की तीसरी 800 मेगावाट इकाई मार्च 2027 तक होगी चालू, स्थानीय युवाओं के रोजगार पर रहेगा विशेष जोर

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel