[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण भरत तिवारी के परिजनों से मिली सारण RJD की टीम, निष्पक्ष जांच और हरसंभव न्याय दिलाने का दिया भरोसा

भरत तिवारी के परिजनों से मिली सारण RJD की टीम, निष्पक्ष जांच और हरसंभव न्याय दिलाने का दिया भरोसा

0
भरत तिवारी के परिजनों से मिली सारण RJD की टीम, निष्पक्ष जांच और हरसंभव न्याय दिलाने का दिया भरोसा
सारण राजद की टीम भरत तिवारी के परिजन से मिलते हुए

Bharat Tiwari Encounter : सारण लोकसभा की पूर्व प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के निर्देश पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को भोजपुर जिले के बिलौटी गांव पहुंचा. प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और हरसंभव न्याय दिलाने का भरोसा दिया.

Bhojpur Encounter Case : परिजनों से मिलकर जाना घटनाक्रम

राजद प्रतिनिधिमंडल ने दिवंगत भरत भूषण तिवारी के चित्र पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इसके बाद परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली और उनकी पीड़ा सुनी. प्रतिनिधिमंडल ने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पार्टी हर स्तर पर आवाज उठाएगी.

प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे ये नेता

शिष्टमंडल में जिला राजद प्रवक्ता हरेलाल यादव, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सीए अमित गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता सचिन यादव, लालू कुमार और सोनपुर के विक्की कुमार शामिल थे.

Saran News : राजद ने लगाए गंभीर आरोप

जिला राजद प्रवक्ता हरेलाल यादव ने इसे कथित फर्जी मुठभेड़ बताते हुए कहा कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोप गंभीर हैं और इनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि बाढ़ की विभीषिका के बाद जवईनिया गांव के विस्थापितों के पुनर्वास के लिए सरकार द्वारा बड़ी राशि आवंटित की गई थी, लेकिन उसमें अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई हैं.

निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

प्रतिनिधिमंडल ने रोहिणी आचार्य के हवाले से कहा कि यदि मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच में किसी प्रकार की कोताही बरती गई या मानवाधिकारों के उल्लंघन की पुष्टि हुई तो दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कराने के लिए पार्टी पूरी मजबूती से संघर्ष करेगी.

Also Read : भरत तिवारी के परिजनों से मिले रितेश पांडे और हुलास पांडे, बोले-न्याय मिलने तक लड़ेंगे, दोषियों के खिलाफ होगा स्पीडी ट्रायल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel