[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लोहरदगा बड़की चांपी पंचायत के विकास मॉडल को देखने असम से पहुंचा प्रतिनिधिमंडल

बड़की चांपी पंचायत के विकास मॉडल को देखने असम से पहुंचा प्रतिनिधिमंडल

0
बड़की चांपी पंचायत के विकास मॉडल को देखने असम से पहुंचा प्रतिनिधिमंडल

कुड़ू़ प्रखंड की बड़की चांपी पंचायत के विकास कार्यों और प्रभावी कार्यप्रणाली की गूंज अब दूसरे राज्यों तक पहुंच गयी है. बुधवार को असम के मोरेगांव जिले के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने पंचायत का एक्सपोजर विजिट किया. प्रतिनिधिमंडल में मोन्दीप बरवाह, दीपा प्रोच, मिनाल तालुकदार, समीर अली सहित अन्य शामिल थे. बड़की चांपी पहुंचने पर स्थानीय प्रतिनिधियों ने असम से आये मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया. योजना चयन से बजट निर्माण तक की साझा की जानकारी : प्रतिनिधिमंडल के साथ आयोजित विशेष बैठक में पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गयी. पंचायत सचिव और मुखिया ने बताया कि किस प्रकार पंचायत स्तरीय योजनाओं का बजट तैयार किया जाता है और विभिन्न विभागों के साथ समन्वय बिठाकर विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जाता है. इस दौरान लाभुक समिति के चयन में पंचायत की भूमिका और मनरेगा के तहत योजना चयन से लेकर पूर्ण होने तक की पूरी प्रक्रिया साझा की गयी. जैविक खेती और बिरसा हरित ग्राम योजना को सराहा : प्रतिनिधिमंडल ने बंदुवा गांव का भ्रमण कर विभिन्न योजनाओं की तकनीकी जानकारी ली. उन्होंने विशेष रूप से बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत की गयी बागवानी का अवलोकन किया. इसके अलावा पंचायत में संचालित जैविक खेती, पशुपालन, उद्यमी प्रोत्साहन और लैंगिक समानता की दिशा में किये जा रहे कार्यों की असम से आये प्रतिनिधियों ने मुक्त कंठ से सराहना की. मौके पर मुखिया, रोजगार सेवक मो असदुल्ला, पीएलवी प्रभुदयाल पांसी, पंचायत सहायक ओमप्रकाश प्रजापति, रंजन उरांव, सुबास साहू, राहुल साहू समेत कई लोग उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel