[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर मैट्रिक परीक्षा : दूसरे दिन 476 परीक्षार्थियों ने छोड़ी गणित की परीक्षा

मैट्रिक परीक्षा : दूसरे दिन 476 परीक्षार्थियों ने छोड़ी गणित की परीक्षा

0
मैट्रिक परीक्षा : दूसरे दिन 476 परीक्षार्थियों ने छोड़ी गणित की परीक्षा

मुंगेर. मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी से जिले के 22 केंद्रों पर ली जा रही है. इसके दूसरे दिन बुधवार की परीक्षा में कुल 19,316 परीक्षार्थियों में 18,840 परीक्षार्थी शामिल हुए व 476 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. दूसरे दिन किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में निष्कासित नहीं किया गया है. मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन की गणित की परीक्षा दोनों पालियों में ली गयी. इसमें पहली पाली में कुल 10,359 परीक्षार्थियों में 10,123 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 236 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. दूसरी पाली में कुल 8,957 परीक्षार्थियों में 8,717 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 240 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इधर अब तीसरे दिन की परीक्षा गुरुवार को दो पालियों में होगी. इसमें दोनों पालियों में दूसरी भारतीय भाषा संस्कृत, अरबी, फारसी तथा भोजपुरी विषय की परीक्षा ली जायेगी. इधर परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम दिखे. जहां केंद्राधीक्षक और स्टैटिक दंडाधिकारी की उपस्थिति में सभी परीक्षार्थियों को गहन जांच के बाद केंद्र में प्रवेश कराया गया. इस दौरान जूता पहनकर आने वाले परीक्षार्थियों का जूता व मौजा केंद्र के बाहर की खुलवा दिया गया. इधर परीक्षा के बाद कई केंद्रों के बाहर जाम की स्थिति बनी रही. जिसमें फंसे आमजन और परीक्षार्थी परेशान नजर आये.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel