[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लोहरदगा संविधान हमारी ताकत, युवा रचें नया इतिहास : मंत्री

संविधान हमारी ताकत, युवा रचें नया इतिहास : मंत्री

0
संविधान हमारी ताकत, युवा रचें नया इतिहास : मंत्री

लोहरदगा़ बीएस कॉलेज स्थित स्टेडियम में शुक्रवार को 77वां गणतंत्र दिवस समारोह राजकीय ठाठ-बाट और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. मुख्य अतिथि झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने झंडोत्तोलन किया और परेड की सलामी ली. अपने संबोधन में मंत्री ने युवाओं से इतिहास से सीख लेने और संविधान के प्रति निष्ठा रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि पूर्वजों के बलिदान को याद रखते हुए हमें देश की लोकतांत्रिक नींव मजबूत करनी है. भारत का संविधान न केवल हमारे अधिकारों की रक्षा करता है, बल्कि विश्व पटल पर हमारी संप्रभुता का सशक्त परिचय भी देता है. झांकियों में कल्याण विभाग रहा अव्वल : समारोह में विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से विकास योजनाओं पर आधारित आकर्षक झांकियां निकाली गयीं. इसमें कल्याण विभाग की झांकी को प्रथम, परिवहन विभाग द्वितीय और जेएसएलपीएस को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. वहीं, परेड में स्कूली वर्ग में जेएनवी एनसीसी (बालक) ने बाजी मारी. पुलिस वर्ग में जिला सशस्त्र पुलिस बल (महिला) की टुकड़ी पहले स्थान पर रही. बेस्ट बैंड का पुरस्कार कस्तूरबा विद्यालय भंडरा की टीम को मिला. आंदोलनकारी सम्मानित, युवाओं को मिली नौकरी : समारोह के दौरान झारखंड आंदोलनकारियों को पगड़ी व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर मंत्री ने दो चौकीदारों और अनुकंपा के आधार पर तीन आश्रितों को नियुक्ति पत्र सौंपा. पंचायत स्तर पर बेहतर कार्य करनेवाले हेसाग, खरकी, हिरही, उगरा, गडरपो व सलगी पंचायत की मुखिया को प्रशस्ति पत्र दिया गया. इस वर्ष खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया़ इस मौके पर पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, डीसी डॉ ताराचंद, एसपी सादिक अनवर रिजवी, डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उरांव, उपाध्यक्ष विनोद उरांव, निशीथ जायसवाल समेत कई गणमान्य, जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel