[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज gopalganj news : बिहार-यूपी के आठ जिलों को एसआइटी ने खंगाला, तब जाकर हाथ लगा शरीफ

gopalganj news : बिहार-यूपी के आठ जिलों को एसआइटी ने खंगाला, तब जाकर हाथ लगा शरीफ

0
gopalganj news : बिहार-यूपी के आठ जिलों को एसआइटी ने खंगाला, तब जाकर हाथ लगा शरीफ
सांकेतिक तस्वीर

gopalganj news : थावे. बिहार के प्रमुख शक्तिपीठ थावे मां सिंहासनी के मंदिर में हुई करोड़ों की ज्वेलरी चोरी का पुलिस ने सफल खुलासा कर चुकी है. चोरी गयी सभी ज्वेलरी को जब्त किया जा चुका है.

इस पूरे कांड में अरार के रहने वाले शातीर चोर शरीफ सांईं की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी रही. पुलिस की एसआइटी बिहार के गोपालगंज के अलावा छपरा, सीवान और मोतिहारी तक ताबड़तोड़ छापेमारी की. जबकि दो टीमेंं यूपी के गाजीपुर, मऊ, बनारस, गोरखपुर, प्रयागराज में छापेमारी की. एसडीपीओ प्राजंल के नेतृत्व में गठित पांच अलग-अलग टीमें लगातार संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देती रही. पुलिस को 254 सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद सुराय मिला. इस दौरान करीब 38 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. तकनीकी सेल की मदद से मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के बाद गाजीपुर के जमनिया थाना क्षेत्र के बेटावर कला गांव के देवानंद राय के पुत्र दीपक राय को गिरफ्तार किया. उसके बाद पुलिस को इस कांड में बड़ा सुरा मिला. लेकिन, शरीफ सांईं 27 दिसंबर से ही पुलिस को चकमा देता रहा. पुलिस की जांच में स्पष्ट हो गया था कि मां की ज्वेलरी शरीफ सांईं के पास ही है. पुलिस भी उसके सभी ठिकानों पर नाकेबंदी करने में जुटी रही. अंतत: पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी.

चोरी कांड में दीपक से पुलिस को मिला सुराग

पुलिस अधिकारियों की माने, तो यूपी के गाजीपुर जिले के जमनिया थाना क्षेत्र के बेटावर कला गांव के देवानंद राय के पुत्र दीपक राय उर्फ दिपांशु को 22 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया. उससे पूछताछ में पुलिस को सुराग मिला. उसके बाद आरोपित मोतिहारी के रहनेवाले गोविंदगंज थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव के इजमामुल आलम की गिरफ्तारी 27 दिसंबर को पुलिस के मुठभेड़ में हुई. थावे थाना क्षेत्र के रिखई टोला के पास पुलिस मुठभेड़ में पूर्वी चंपारण जिले के अरेराज थाने के राजेपुर लौरिया गांव के अनवर अंसारी के पुत्र इजाममुल आलम पुलिस की तफ्तीश और इजमामुल से पूछताछ के बाद शरीफ सांईं और गुडन समेत अन्य का नाम सामने आया. शरीफ के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस को अष्टधातु की मूर्तियां मिलीं, जो छपरा के जलालपुर से चोरी कर लायी गयी थी. यहां भी शरीफ, गुडन और चांद आलम फरार मिला. थावे पुलिस ने 29 दिसंबर को गुडन को नाकेबंदी करने के बाद गिरफ्तारी की. अबतक इस केस में कुल तीन आरोपित जेल जा चुके हैं.

एसपी ने दिया 15 दिनों में सजा दिलाने का आदेश

सदस्य सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर कर्मवीर प्रसाद सिंह, कटेया थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान नगर थानाध्यक्ष प्रवीन प्रभाकर, थावे थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार व डीआइयू टीम द्वारा सभी आरोपित को सजा दिलाने के बाद पुरस्कृत किया जायेगा. एसपी ने गठित एसआइटी टीम द्वारा 15 दिन के अंदर गवाही कराकर सजा दिलाने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया. एसपी ने बताया की एसआइटी टीम को राज्य स्तर पर भी पुरस्कृत करने के लिए प्रस्ताव भेजा जायेगा. एसपी ने कहा कि मंदिर की सुरक्षा और कड़ी व्यवस्था की जायेगी.

मंदिर परिसर में एसपी की बात सुनने को उमड़ी श्रद्धालु व दुकानदारों की भीड़

मंदिर की आभूषण चोरी के मामले में मंगलवार की देर शाम प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दे रहे एसपी की बातों को सुनने के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालु, पुजारी और दुकानदारों की भीड़ जुटी रही. पूरा मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भरा हुआ था. इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने एसपी विनय तिवारी की सराहना करते हुए उन्हें फूल-माला पहनाकर और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. मौके पर टीओपी प्रभारी धीरज कुमार, नीरज पांडेय, कृष्णा कुमार, मंदिर के प्रधान पुजारी संजय पांडेय, मुकेश पांडेय, न्यास समिति सदस्य ओम प्रकाश राय, अमरेंद्र दुबे, राजू यादव, सम्राट यादव सहित अन्य श्रद्धालु, पुजारी और दुकानदार उपस्थित थे.

पुलिस सुरक्षा को भेद कर चोरों ने उड़ा ली थी ज्वेलरी

पुलिस की सुरक्षा इंतजामों को धत्ता बताते हुए 17-18 दिसंबर की रात चोरों ने थावे मंदिर के गर्भगृह का ताला काटकर वहां रखे लॉकर समेत माता रानी के बहुमूल्य आभूषण चोरी कर ली थी. दो नाकाबपोश चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. लॉकर को ही उठा ले गये, जिसमें मां का मुकूट, हार, छतरी, समेत एक करोड़ से अधिक की ज्वेलरी थी. इस घटना से न केवल जिले बल्कि पूरे सूबे में सनसनी फैल गयी थी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel