[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लोहरदगा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कुड़ू में छात्र को किया संबोधित, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका बताई अहम

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कुड़ू में छात्र को किया संबोधित, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका बताई अहम

0
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कुड़ू में छात्र को किया संबोधित, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका बताई अहम
लोहरदगा के कुड़ू में छात्र सम्मेलन को संबोधित करने जाते प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू. फोटो: प्रभात खबर

कुड़ू से अमित कुमार राज की रिपोर्ट

Lohardaga News: लोहरदगा जिले के कुड़ू प्रखंड स्थित अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, टिको में बुधवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के स्मरण दिवस के अवसर पर छात्र-विद्यार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उनके साथ पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, भाजपा प्रदेश मंत्री सरोज सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. कॉलेज परिसर पहुंचने पर अतिथियों का स्वागत संस्थान के सचिव इंद्रजीत कुमार भारती ने किया. दीप प्रज्ज्वलन के साथ सम्मेलन का शुभारंभ हुआ, जिसके बाद वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक दायित्वों से जुड़े विषयों पर संबोधित किया.

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को किया याद

सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे. उन्होंने कहा कि मात्र 33 वर्ष की आयु में किसी विश्वविद्यालय का कुलपति बनना असाधारण उपलब्धि थी और कोलकाता विश्वविद्यालय का नेतृत्व करना उनके प्रशासनिक कौशल का प्रमाण था. उन्होंने कहा कि उद्योग मंत्री के रूप में डॉ. मुखर्जी ने देश के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) जैसी महत्वपूर्ण परियोजना की स्थापना में योगदान दिया. उनके कार्य आज भी देश के विकास की प्रेरणा हैं.

अनुच्छेद 370 हटाने का किया उल्लेख

आदित्य साहू ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना था कि देश में “एक देश, एक विधान और एक निशान” की व्यवस्था हो. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर उस संकल्प को साकार किया गया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए डॉ. मुखर्जी का योगदान सदैव याद किया जाएगा और युवाओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए.

कांग्रेस पर लगाए राजनीतिक आरोप

अपने संबोधन के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की और कई ऐतिहासिक निर्णय देशहित के बजाय राजनीतिक कारणों से लिए गए. उन्होंने आपातकाल (इमरजेंसी) का उल्लेख करते हुए उसे भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताया. साथ ही उन्होंने कहा कि भारत लगातार बदल रहा है और विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

युवाओं से शिक्षा और चरित्र निर्माण पर ध्यान देने की अपील

आदित्य साहू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का अंतिम उद्देश्य केवल नौकरी प्राप्त करना नहीं, बल्कि उच्च चरित्र का निर्माण करना है. उन्होंने युवाओं से समय का सदुपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि बीता हुआ समय कभी लौटकर नहीं आता, इसलिए छात्र जीवन में अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच अपनानी चाहिए. उन्होंने कहा कि झारखंड के विकास, सामाजिक सुरक्षा और राज्य की एकता को मजबूत बनाने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है.

इसे भी पढ़ें: Himanshu Murder Case: भाजपा का तीन जुलाई को जमशेदपुर बंद का ऐलान, दोषियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग

कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता रहे मौजूद

सम्मेलन में पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी अमित सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय पंकज, कॉलेज के सचिव इंद्रजीत कुमार भारती, विनोद कुमार राम, विश्वजीत भारती, मनीर उरांव, सामेला भगत, सरजु कुमार साहू, पंकज भारती, आजाद शत्रु, नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव, जगनंदन पौराणिक, कलावती देवी, पशुपतिनाथ पारस सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, शिक्षाविद और विद्यार्थी उपस्थित रहे. कार्यक्रम में वक्ताओं ने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया.

इसे भी पढ़ें: हिमांशु सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल पर दो लाख का इनाम, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गुप्त

Previous article वैशाली में तंबाकू व्यवसायी से दिनदहाड़े 5.75 लाख रुपये छीनने का आरोप, मारपीट के बाद अस्पताल पहुंचा पीड़ित
Next article WhatsApp के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार की रोक: मेटा को थमाया नोटिस, पूछा- क्यों न की जाए कार्रवाई?
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel