[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लोहरदगा अब्दुल कादिर अली के सिर सजा निर्विरोध नगर परिषद उपाध्यक्ष का ताज

अब्दुल कादिर अली के सिर सजा निर्विरोध नगर परिषद उपाध्यक्ष का ताज

0
अब्दुल कादिर अली के सिर सजा निर्विरोध नगर परिषद उपाध्यक्ष का ताज

लोहरदगा़ एकीकृत बिहार-झारखंड की सबसे पुरानी नगर पालिकाओं में शुमार लोहरदगा नगर परिषद के नये उपाध्यक्ष के रूप में वार्ड संख्या 12 के पार्षद अब्दुल कादिर अली निर्वाचित हुए हैं. मंगलवार को समाहरणालय के सभाकक्ष में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें कादिर अली निर्विरोध विजयी घोषित किये गये. चुनावी रणनीतियों और पार्षदों की आपसी सहमति के कारण उनके मुकाबले किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया. स्क्रूटनी के बाद एकमात्र वैध उम्मीदवार होने के नाते उन्हें निर्वाचित घोषित किया गया, जिसके पश्चात नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी.नवनिर्वाचित बोर्ड का शपथ ग्रहण : उपाध्यक्ष चुनाव से पूर्व एक भव्य समारोह में नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 में जीत दर्ज करने वाले अध्यक्ष अनिल उरांव और सभी 23 वार्ड पार्षदों को उपायुक्त डॉ ताराचंद ने पद की शपथ दिलायी. इस दौरान पूरा समाहरणालय परिसर समर्थकों की भीड़ और उत्साह से सराबोर रहा. सेवानिवृत्त फौजी अब्दुल कादिर अली की जीत को उनकी अनुशासित छवि और पार्षदों के बीच कुशल प्रबंधन का परिणाम माना जा रहा है. विधि-व्यवस्था पर प्रशासन सख्त : शपथ ग्रहण के बाद उपायुक्त डॉ ताराचंद ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को उनके दायित्वों का बोध कराया. आगामी ईद, सरहुल और रामनवमी का जिक्र करते हुए डीसी ने कहा कि शहर की शांति व्यवस्था में पार्षदों की भूमिका रीढ़ की हड्डी के समान है. उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई अपना करीबी या जान-पहचान वाला व्यक्ति भी कानून तोड़ता है या सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करता है, तो उसे कतई संरक्षण न दें. आज का संरक्षण भविष्य के बड़े अपराध की नींव बन सकता है. उन्होंने विकास कार्यों में आपसी समन्वय और पारदर्शिता बरतने की सलाह दी. सोशल मीडिया पर पैनी नजर की अपील : पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने डिजिटल युग की चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट शहर की शांति के लिए बड़ा खतरा हैं. उन्होंने पार्षदों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र के युवाओं और मतदाताओं पर नजर रखें. यदि कोई आपत्तिजनक पोस्ट करता है, तो उसे तत्काल रोकें और प्रशासन को सूचित करें. एसपी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की सतर्कता ही लोहरदगा की गंगा-जमुनी तहजीब को सुरक्षित रखेगी. इस मौके पर उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सहित नगर परिषद के तमाम अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel