[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान नये लेबर कोड से मजदूरों को गुलाम बनाने का प्रयास

नये लेबर कोड से मजदूरों को गुलाम बनाने का प्रयास

0
नये लेबर कोड से मजदूरों को गुलाम बनाने का प्रयास
सांकेतिक तस्वीर

सीवान.जनवादी सांस्कृतिक मोर्चा के बिहार राज्य के उपाध्यक्ष हरिवंश शाही की स्मृति में संकल्प सभा का आयोजन नौतन के अंगौता में हुआ. कार्यक्रम का आरंभ उनकी पत्नी मंजू शाही एवं परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पण से हुआ. संकल्प सभा की अध्यक्षता व संचालन सीपीआइएम के जिला सचिव फूल मोहम्मद अंसारी ने किया. कमलेश्वर ओझा एवं राजेंद्र मांझी ने जनवादी गीत प्रस्तुत किया. पूर्व जिला सचिव अर्जुन यादव ने शाही के जीवन वृत्त, शिक्षा, रंगकर्म, उनकी सोंच को विस्तृत वर्णन करते हुए कहा कि देश की आजादी के साथ हीं अंगौता को भी सामंती शक्तियों से मुक्ति दिलाने में उन्होंने सबसे बड़ा योगदान है. अधिवक्ता रविन्द्र सिंह ने कहा कि चार लेबर कोड द्वारा मजदूरों को फिर से गुलाम बनाने का कुत्सित प्रयास सरकार द्वारा किया जा रहा है. आज देश की संप्रभुता गिरवी रखी जा रही है. ऐसे में शाही जी की याद आना स्वाभाविक है. जलेस के सचिव मार्कण्डेय ने कहा कि मजदूरों किसानों की लड़ाई में एकता सर्वोपरि है. आज सरकार इस एकता को तोड़ने के लिए धर्म और जाति के नाम पर बांटने का कार्ड खेल रही है. आज देशवासियों को सरकार की जनविरोधी नीतियों को समझने की जरूरत है और अपने हक के लिए लड़ाई लड़नी पड़ेगी नहीं तो आने वाली नस्लें हमें माफ़ नहीं करेगी. इस अवसर पर सीपीआइएम (उप्र) देवरिया के जिला सचिव जय प्रकाश यादव एवं राम निवास यादव ने भी उनके संघर्ष और ग्रामीणों के विकास कार्य की प्रशंसा की और जन आक्रोश आंदोलन को सफल बनाने की अपील की. विचार व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से सीपीआइएम गोपालगंज के जिला सचिव सचिदानंद ठाकुर, अरुण कुमार सिंह, परमा चौधरी, श्रीराम सिंह, योगेंद्र सिंह, तुलसी सिंह , चन्द्रमा प्रसाद, राजद नेता सुजीत कुमार आदि थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel