[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार इंटर की परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर मौत, रोड जाम

इंटर की परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर मौत, रोड जाम

0
इंटर की परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर मौत, रोड जाम

बालूमाथ़ प्रखंड मुख्यालय स्थित पुराने अंग्रेजी शराब दुकान के समीप सोमवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से इंटर की छात्रा सुमन कुमारी (16 वर्ष) की मौत हो गयी. मृतका बसिया गांव के रामेश्वर उरांव की पुत्री थी. परीक्षा देकर घर लौट रही थी सुमन : जानकारी के अनुसार, सुमन हाई स्कूल से इंटर की परीक्षा देकर अपने भाई कुलदीप उरांव के साथ बाइक से घर लौट रही थी. इसी दौरान सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर (जेएच 08एच-9900) ने बाइक में जोरदार धक्का मार दिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्रा पहिये के नीचे आ गयी और गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसे तत्काल 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ अशोक कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया. मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम : घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव के साथ शहीद चौक (तीन-मुहान) पर सड़क जाम कर दिया. इससे रांची-चतरा और बालूमाथ-खलारी मुख्य पथ पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. प्रदर्शनकारी पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग कर रहे थे. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया. खबर लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था. स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रैक्टर पंडरिया (सीरम) निवासी बिरेंद्र यादव का बताया जा रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel