[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर जमालपुर पुलिस ने नौ पुड़िया स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

जमालपुर पुलिस ने नौ पुड़िया स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

0
जमालपुर पुलिस ने नौ पुड़िया स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

जमालपुर. जमालपुर थाना पुलिस ने स्मैक के धंधे से जुड़े एक तस्कर को रामपुर कॉलोनी क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की देर रात गिरफ्तार किया. गिरफ्तार स्मैक तस्कर मो शाहबाज उर्फ नेपाली के पास से पुलिस ने नौ पुड़िया स्मैक बरामद किया है.

बताया गया कि मो शाहबाज उर्फ नेपाली जमालपुर थाना क्षेत्र के सदर बाजार निवासी मो मन्नू का पुत्र है. जो पहले भी चोरी, छिनतई और सेंधमारी के मामले में जेल जा चुका है. पुलिस ने शाहबाज के पास से नौ पुड़िया में 2.66 ग्राम बरामद किया है, जिसके गिरफ्तारी के समय दंडाधिकारी के रूप में जमालपुर के अंचल अधिकारी राकेश कुमार थे.

शातिर तरीके से की जाती है स्मैक की तस्करी

पुलिसिया पूछताछ में यह उजागर हुआ कि बड़े ही शातिर तरीके से स्मैक की तस्करी की जाती है. होलसेलर से मात्र 9 से 10 ग्राम स्मैक जमालपुर लाया जाता है. इतने ही स्मैक से 300 से 400 पुड़िया तैयार किया जाता है. ग्राहकों को एक पुड़िया 500 रुपए से अधिक कीमत पर बेची जाती है. पुलिस अब इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की तैयारी कर रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि स्मैक का धंधा काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसके पेडलर रेलवे स्टेशन, ऑटो स्टैंड, ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के विभिन्न चिह्नित चौक चौराहा, रामपुर रेलवे कॉलोनी, फरीदपुर में अधिक सक्रिय है. विदित हो कि प्रभात खबर अखबार ने दो दिन पहले ही जमालपुर में स्मैक का व्यापार तेजी से बढ़ने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जबकि नौ पुड़िया स्मैक की बरामद की के साथ एक पेडलर की गिरफ्तारी ने जमालपुर में बढ़ रहे ड्रग के तस्कर को साबित कर दिया है. गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान, सब इंस्पेक्टर लक्ष्मी नारायण भी शामिल थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel