बेतला. रामनवमी को ऐतिहासिक बनाने के लिए बेतला क्षेत्र के सनातनियों ने गुरुवार को हिंदू महासभा का गठन किया. सरईडीह शिव मंदिर परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता संरक्षक जोखन प्रसाद ने की. इसमें सरईडीह, कुटमू, पोखरी समेत आसपास के ग्रामीण शामिल हुए. बैठक में सरकार की गाइडलाइन के अनुसार शांतिपूर्ण माहौल में जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया. सर्वसम्मति से ओमप्रकाश गुप्ता को महासभा का अध्यक्ष, विनोद यादव उपाध्यक्ष, मनोज मांझी सचिव और बुद्धेश्वर सिंह को उपसचिव चुना गया. अध्यक्ष ने कहा कि सभी सदस्य भाईचारे के साथ पर्व मनाने की तैयारी में जुटे हैं. मौके पर ग्राम प्रधान रामचरित्र सिंह, आदर्श कुमार, उमेश प्रसाद, तेजन बैठा, प्रमोद कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे.
