[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया एनएच 31 पर ट्रक व कार में हुई टक्कर, खाद कारोबारी की मौत, दो जख्मी

एनएच 31 पर ट्रक व कार में हुई टक्कर, खाद कारोबारी की मौत, दो जख्मी

0
एनएच 31 पर ट्रक व कार में हुई टक्कर, खाद कारोबारी की मौत, दो जख्मी

मामी के श्राद्ध कार्यक्रम में भाग लेकर बेटी व भतीजी के साथ लौट रहे थे कारोबारी दीपक खगड़िया. नगर थाना क्षेत्र के दान नगर वार्ड संख्या 13 निवासी विरेंद्र यादव के 50 वर्षीय पुत्र दीपक यादव की सड़क दुर्घटना में बुधवार को मौत हो गयी. घटना में मृतक की पुत्री व भतीजी जख्मी हो गयी. जख्मी दो बच्ची का इलाज किया गया. आठ वर्षीय भतीजी की स्थिति गंभीर होने पर पटना में भर्ती कराया गया. घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के घर कोहराम मच गया. रात में ही परिजन के साथ दान नगर के दर्जनों लोग स्थानीय पुलिस की मदद से जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद भतीजी को इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. बताया कि दान नगर निवासी फर्टीलाइजर कारोबारी दीपक यादव की मामी का श्राद्ध कार्यक्रम गोगरी के उसरी में था. दीपक बेटी व भतीजी के साथ कार से श्राद्ध कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गये थे. श्राद्ध कार्यक्रम में भाग लेने के बाद घर दान नगर लौटने के दौरान एनएच 31 पर कसरैया धार व ठाठा के बीच अनियंत्रित ट्रक ने कार को ठोकर मार दिया. इसके कारण कार गड्ढे में पलट गयी. कार पर सवार कारोबारी दीपक यादव की घटनास्थल पर मौत हो गयी. गुरुवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया. इधर, मृतक के घर लोगों की भीड़ जमा हो गयी. बताया कि दीपक यादव अपने पीछे एक पुत्र व दो पुत्री को पत्नी के सहारे छोड़कर चले गये. स्थानीय लोगों ने बताया कि दीपक यादव के भाई विक्की उर्फ विकास के पुत्री की स्थिति गंभीर बनी हुई है. दीपक के एक भाई की तीन माह पहले स्टेशन रोड में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी. तीन माह बाद हुई दूसरी घटना से परिवार के लोग सदमे में हैं. दीपक की मौत के बाद फर्टीलाइजर कारोबारियों ने शोक व्यक्त किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel