[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार हैदराबाद से घर लौट रहा मजदूर की रास्तेे में मौत, गांव में पसरा मातम

हैदराबाद से घर लौट रहा मजदूर की रास्तेे में मौत, गांव में पसरा मातम

0
हैदराबाद से घर लौट रहा मजदूर की रास्तेे में मौत, गांव में पसरा मातम

बारियातू़ थाना क्षेत्र अंतर्गत डाढ़ा गांव निवासी स्व पांडू तुरी के पुत्र रूपेश कुमार तुरी (35 वर्ष) की मौत हैदराबाद से अपने गांव लौटने के दौरान रास्ते में हो गयी. घटना की सूचना गांव में आते ही शोक की लहर दौड़ गये. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था. रूपेश तुरी के परिवार में तीन पुत्र व एक पुत्री है. पिता की असमय मृत्यु से बच्चों के भविष्य व भरण-पोषण पर संकट उत्पन्न हो गया है. पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता व सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है. क्या है मामला : परिजनों ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण करीब 15 दिन पूर्व रूपेश अपने बड़े पुत्र तरुण कुमार के साथ मजदूरी के लिए हैदराबाद गया था. वहां काम के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. पिछले एक सप्ताह से वह अस्वस्थ चल रहा था. स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर पिता-पुत्र दोनों घर वापस लौट रहे थे. इसी क्रम में रायपुर पहुंचने पर अचानक रूपेश कुमार तुरी की तबीयत बिगड़ गयी और वहीं उसकी मौत हो गयी. काफी मशक्कत व परिजनों के मदद से एंबुलेंस से शव को पैतृक गांव डाढ़ा लाया गया. शव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों के क्रंदन से गांव का माहौल गमगीन है. बताते चले कि रूपेश पहले बारियातू-फूलसू रोड स्थित प्रखंड कार्यालय के समीप ही चाऊमीन बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel