[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार .भाजपा ने बिजली विभाग कार्यालय के समक्ष दिया धरना

.भाजपा ने बिजली विभाग कार्यालय के समक्ष दिया धरना

0
.भाजपा ने बिजली विभाग कार्यालय के समक्ष दिया धरना

बिजली दर, कटौती व स्मार्ट मीटर बिलिंग के खिलाफ प्रदर्शन प्रतिनिधि, लातेहार भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई ने शुक्रवार को जिला अध्यक्ष बंसी यादव के नेतृत्व में जिला मुख्यालय स्थित बिजली विभाग कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. इस दौरान बढ़ी हुई बिजली दर, अघोषित बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर की मनमानी बिलिंग के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह ने कहा कि जिले में अंधेरगर्दी मची है. उन्होंने आरोप लगाया कि किसी गांव का ट्रांसफार्मर जलने पर ग्रामीणों से उसे बदलने के लिए अवैध पैसे की मांग की जाती है. बिना पैसे दिये ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जाता, जो शर्मनाक है. उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से जनता का बिजली बिल बेतहाशा बढ़ गया है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव ने कहा कि यह आंदोलन बिजली विभाग के भ्रष्टाचार के अंत की शुरुआत है. जिला अध्यक्ष बंसी यादव ने कहा कि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी जनता का शोषण बंद करें. ट्रांसफार्मर बदलना विभाग की जिम्मेदारी है और इसके लिए ग्रामीणों से पैसे मांगना अपराध है. धरना को जिला उपाध्यक्ष उषा देवी, रेणु देवी, ईश्वरी सिंह, जिला मंत्री मुकेश कुमार पांडेय व कन्हाई पासवान ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री छोटू राजा ने किया. मौके पर जिला मंत्री आशा लकड़ा, विष्णु देव गुप्ता, रघुवीर यादव, अश्विनी सिंह, अपर्णा सिंह, रानी देवी, मंजू देवी, नीलम देवी, सतनारायण प्रसाद, बबन पासवान, दीपक पासवान, मनदीप कुमार, अवधेश चंद्रवंशी, विवेक चंद्रवंशी, उत्तम कुमार, भगवत सिंह समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel