[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ इस दिन होगी रिलीज, दिखेगी रणबीर-आलिया और विक्की की तिकड़ी

भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ इस दिन होगी रिलीज, दिखेगी रणबीर-आलिया और विक्की की तिकड़ी

0
भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ इस दिन होगी रिलीज, दिखेगी रणबीर-आलिया और विक्की की तिकड़ी
लव एंड वॉर रिलीज डेट

Love And War Release Date: मशहूर फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली अपनी अगली बड़ी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार हैं. मेकर्स ने अब इस फिल्म की रिलीज डेट की ऑफिशियली ऐलान कर दिया है. इस खबर के सामने आते ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, क्योंकि इस फिल्म में बॉलीवुड के तीन बड़े सुपरस्टार्स एक साथ नजर आने वाले हैं.

रिलीज डेट का हुआ खुलासा

आज 17 अप्रैल 2026 को फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की रिलीज डेट का ऑफिशियली ऐलान कर दिया है. मेकर्स ने इस मेगा-बजट फिल्म के लिए साल 2027 का सबसे खास हफ्ता चुना है. रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को पूरी दुनिया के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. रिपब्लिक डे के मौके पर रिलीज होने की वजह से फिल्म को लंबे वीकेंड का जबरदस्त फायदा मिल सकता है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की उम्मीद जताई जा रही है.

फैंस के रिएक्शन

Image 199
भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' इस दिन होगी रिलीज, दिखेगी रणबीर-आलिया और विक्की की तिकड़ी 6
Image 200
भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' इस दिन होगी रिलीज, दिखेगी रणबीर-आलिया और विक्की की तिकड़ी 7
Image 201
भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' इस दिन होगी रिलीज, दिखेगी रणबीर-आलिया और विक्की की तिकड़ी 8
Image 202
भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' इस दिन होगी रिलीज, दिखेगी रणबीर-आलिया और विक्की की तिकड़ी 9

‘लव एंड वॉर’ का बजट और कहानी

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की कास्टिंग इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है, क्योंकि संजय लीला भंसाली इन तीनों ही कलाकारों को बेहद पसंद करते हैं. बताया जा रहा है कि इस फिल्म का बजट करीब 200 करोड़ रुपये है. वॉर के बैकग्राउंड पर बनी इस फिल्म में शानदार विजुअल्स और जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा. भंसाली ने खुद एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि यह फिल्म एक ‘लव ट्रायंगल’ पर आधारित होगी. खास बात यह है कि ‘हीरामंडी’ या ‘पद्मावत’ जैसी ऐतिहासिक कहानियों के मुकाबले, इस बार भंसाली का पूरा फोकस एक गहरी और मॉडर्न प्रेम कहानी पर होगा, जिसे लेकर फैंस के बीच काफी चर्चा है.

यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट की बहन शाहीन ने की सगाई, सामने आई खूबसूरत तस्वीरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel