[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी चालू रखने और संदिग्धों पर नजर रखने की अपील

प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी चालू रखने और संदिग्धों पर नजर रखने की अपील

0
प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी चालू रखने और संदिग्धों पर नजर रखने की अपील

बालूमाथ़ प्रखंड में बैंकिंग संस्थानों, सीएसपी केंद्रों, ज्वेलरी प्रतिष्ठानों समेत अन्य व्यवसायियों की सुरक्षा सुदृढ़ करने को लेकर एसडीपीओ उमेश सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, सीएसपी संचालक, ज्वेलरी व्यवसायी और पेट्रोल पंप संचालक शामिल हुए. बैठक के दौरान बैंक प्रबंधकों और व्यवसायियों ने अपने-अपने संस्थानों की सुरक्षा स्थिति और समस्याओं की जानकारी पुलिस प्रशासन के समक्ष रखी, साथ ही सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव भी दिये. एसडीपीओ उमेश सिंह ने व्यवसायियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है, पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है. उन्होंने सभी को सतर्क रहने, अपने-अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे व सुरक्षा उपकरणों को हमेशा चालू रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की. उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है. थाना प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस और विभिन्न संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है. उन्होंने सभी से सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की. मौके पर कई व्यवसायी उपस्थित थे. बाइक से गिरकर युवक घायल

बालूमाथ़ चतरा-रांची मुख्य पथ पर बारियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत मोटरसाइकिल से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान सुखदेव उरांव पिता अर्जुन उरांव (ग्राम कसमार, सिमरिया) के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार सुखदेव बाइक की मदद से अपने घर से बारियातू बाजार गया था. यहां उसने जमकर शराब पी ली. यहां से वह वापस घर लौट रहा था. इसी दौरान बारियातू बाजार से कुछ ही दूरी पर सरकारी स्कूल के समीप अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद पुलिस की मदद से घायल युवक को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां डॉ सुरेंद्र कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel