[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर एम्स देवघर की 11 इमारतों की हुई अग्नि सुरक्षा जांच, मानकों के अनुपालन पर जोर

एम्स देवघर की 11 इमारतों की हुई अग्नि सुरक्षा जांच, मानकों के अनुपालन पर जोर

0
एम्स देवघर की 11 इमारतों की हुई अग्नि सुरक्षा जांच, मानकों के अनुपालन पर जोर

संवाददाता, देवघर. जिले में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सोमवार को अग्निशमन विभाग द्वारा एम्स देवघर समेत विभिन्न बहुमंजिली इमारतों की अग्नि सुरक्षा जांच की गयी. इस दौरान विभागीय टीम ने एम्स परिसर के विभिन्न भवनों का फायर सेफ्टी मानकों के अनुरूप निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. जांच के दौरान आयुष ब्लॉक, एकेडमिक बिल्डिंग, बॉयज हॉस्टल, गर्ल्स हॉस्टल, नर्स हॉस्टल, टाइप-4 एवं टाइप-5 आवासीय भवन, पीजी हॉस्टल, टाइप-2 और टाइप-3 आवासीय भवन, ब्लॉक-डी अस्पताल भवन, ब्लॉक-बी अस्पताल भवन के साथ ही ब्लॉक-ए अस्पताल भवन की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का मूल्यांकन किया गया. टीम ने भवनों में स्थापित अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास, अलार्म सिस्टम व अन्य सुरक्षा संसाधनों की जांच की. अग्निशमन पदाधिकारी गोपाल यादव ने कहा कि जिले के सभी संस्थानों को फायर सेफ्टी मानकों का कड़ाई से पालन करना चाहिए. उन्होंने अस्पताल, होटल, मॉल, विवाह मंडप और अन्य सार्वजनिक स्थलों के संचालकों से अपील करते हुए कहा कि अग्नि सुरक्षा से संबंधित सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित करें, ताकि आगजनी जैसी घटनाओं की आशंका को न्यूनतम किया जा सके और किसी भी आपदा की स्थिति में जन-धन की क्षति से बचा जा सके. उन्होंने कहा कि अग्निशमन विभाग समय-समय पर ऐसे संस्थानों की जांच करता रहेगा और सुरक्षा मानकों के प्रति लोगों को जागरूक भी करेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel