[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार सभी कर्मी अपने दायित्वों का निर्वह्न पूरी जिम्मेदारी व तत्परता से करें : डीसी

सभी कर्मी अपने दायित्वों का निर्वह्न पूरी जिम्मेदारी व तत्परता से करें : डीसी

0
सभी कर्मी अपने दायित्वों का निर्वह्न पूरी जिम्मेदारी व तत्परता से करें : डीसी

लातेहार. उपायुक्त संदीप कुमार ने साेमवार को जिला कृषि कार्यालय, भूमि संरक्षण कार्यालय, गव्य विकास कार्यालय एवं पशुपालन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान कार्यालयों में कर्मियों की उपस्थिति की जानकारी ली तथा कार्यालय व्यवस्था का जायजा लिया. उपायुक्त ने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को समय पर कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश देते हुए कहा कि कार्यालय संचालन में अनुशासन एवं कार्य संस्कृति बनाये रखना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि आमजनों के कार्यों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करे़ं किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उपायुक्त ने कार्यालय परिसर एवं कक्षों में साफ-सफाई की स्थिति का भी अवलोकन किया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने एवं कार्यालय परिसर को व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि कार्यालयों में बेहतर कार्य वातावरण एवं अनुशासित व्यवस्था से आमजनों को बेहतर सेवा उपलब्ध करायी जा सकती है. उन्होंने सभी कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वह्न पूरी जिम्मेदारी व तत्परता से करने का निर्देश दिया. मौके पर विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश समेत कई अधिकारी मौजूद थे. पंसस ने डीसी से पेयजल संकट दूर करने की मांग की

चंदवा. कामता पंचायत के पंसस अयूब खान ने सोमवार को विभिन्न गांवों का भ्रमण कर पेयजल समस्या का जायजा लिया. इस दौरान सरकारी दावों की पोल खुलती नजर आयी. कामता चेकनाका और बेलवाही में महीनों से नल-जल योजना ठप है. विभाग के मिस्त्री मोटर और स्टार्टर मरम्मत के नाम पर ले तो गये, लेकिन आज तक वापस नहीं लगाया. पंसस ने बताया कि गुदून केसरी के घर के पास जलमीनार का पाइप क्षतिग्रस्त होने से जलापूर्ति बाधित है, वहीं दामोदर में एनएच किनारे लगा मोटर भी खराब पड़ा है. विभाग की उदासीनता के कारण लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं. उन्होंने उपायुक्त से हस्तक्षेप कर जल्द सुधार की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel