[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद Aurangabad news : सहयोग सेल विभाग से समन्वय बनाकर आवेदनों का करेगा निबटारा

Aurangabad news : सहयोग सेल विभाग से समन्वय बनाकर आवेदनों का करेगा निबटारा

0
Aurangabad news : सहयोग सेल विभाग से समन्वय बनाकर आवेदनों का करेगा निबटारा

औरंगाबाद शहर. कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में विकसित भारत-समृद्ध बिहार के अंतर्गत आयोजित होने वाले सहयोग शिविर के सफल संचालन के लिए सहयोग शिविर पोर्टल एवं प्राप्त सभी आवेदनों के निबटारे को लेकर संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया. उक्त प्रशिक्षण सामान्य प्रशासन विभाग पटना द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिलों को दिया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को पोर्टल पर आवेदन प्राप्ति, निबंधन, जांच, अग्रसारण एवं समयबद्ध निबटारे की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गयी. साथ ही आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निबटारा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये. जिला स्तर पर “सहयोग सेल” के गठन की जानकारी भी दी गयी. सहयोग सेल के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की सतत निगरानी, विभागवार समन्वय एवं त्वरित निबटारा सुनिश्चित किया जायेगा. संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निबटारा सुनिश्चित करें, ताकि आमलोगों को योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुगमतापूर्वक प्राप्त हो सके. प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को बताया गया कि सहयोग शिविर का उद्देश्य आमलोगों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है. इसके लिए सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निष्पादन किया जायेगा. कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने पोर्टल संचालन से संबंधित विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जानकारी प्राप्त की तथा अपने प्रश्नों एवं सुझावों को भी साझा किया. प्रशिक्षण में डीसीएलआर दाउदनगर प्रणव कुमार, वरीय उप समाहर्ता श्वेता प्रियदर्शी, रितेश कुमार, सभी बीडीओ, सीओ व अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel