[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा होली पर कोडरमा से बिहार-यूपी जाने वाली ट्रेनें फुल

होली पर कोडरमा से बिहार-यूपी जाने वाली ट्रेनें फुल

0
होली पर कोडरमा से बिहार-यूपी जाने वाली ट्रेनें फुल

इस वर्ष होली 4 मार्च को है. ऐसे में 1 से 3 मार्च की अधिकतर ट्रेनों में रिग्रेट और लंबी वेटिंग लिस्ट देखने को मिल रही है. कोडरमा . होली में भले ही 15 दिनों का समय बचा है, लेकिन कोडरमा होकर बिहार जाने वाली अधिकतर ट्रेनों में अभी से सीटें फुल हो गयी हैं. कई श्रेणियों में तो नो रूम की स्थिति है. खासकर धनबाद से खुलने वाली गंगा दामोदर एक्सप्रेस के अलावा रांची और हटिया से खुलने वाली वंदे भारत हटिया पटना सुपर एक्सप्रेस, रांची पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस,आसनसोल गिरिडीह कोडरमा हजारीबाग टाउन होकर रांची जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस भी शामिल हैं. जानकारी के अनुसार अभ्रकांचल क्षेत्र की बहुत बड़ी आबादी ऐसी है जो मूलतः बिहार और उत्तर प्रदेश की है और होली मनाने के लिए अपने पैतृक आवास को जाते हैं, लेकिन ट्रेनों में सीटें अभी से या तो समाप्त हो चुकी हैं या वेटिंग शुरू हो गई है जिसके कारण धनबाद, हजारीबाग रोड, कोडरमा होकर बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए मुश्किलें बढ़ गयी है. अब उनके लिए तत्काल ही एक मात्र सहारा है. वहीं रेलवे ने स्पेशल ट्रेन परिचालन शुरू किया है. ज्ञात हो कि इस वर्ष होली 4 मार्च को है. ऐसे में 1 से 3 मार्च की अधिकतर ट्रेनों में रिग्रेट और लंबी वेटिंग लिस्ट देखने को मिल रही है. वहीं, नई टिकट की बुकिंग नहीं हो पा रही है और ऑनलाइन टिकट लेने वालों को रिगरेट का सामना करना पड़ रहा है. 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में 01 मार्च को स्लीपर में 120 वेटिंग व 2 मार्च को नो रूम की स्थिति है. इसके अलावा 12875 नीलाचल एक्सप्रेस में भी यही स्थिति है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel